सोलन (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में आकंठ तक डूबे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री का मामला पूर्व मनमोहन सरकार के समय का मामला है। पूर्व यूपीए सरकार के दौरान सीबीआई ने ये मामला पकड़ा था। यह बात सोलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान कही।
ठोडो मैदान स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिला सोलन भाजपा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने की। बैठक हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी तथा नाहन निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डा.राजीव बिंदल, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद विरेन्द्र कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कसौली विधायक डा. राजीव सहजल अर्की विधयक गोविंद राम शर्मा व प्रवक्ता चंद्रमोहन ठाकुर भी उपस्थित रहें।
इस मौके पर हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामले में आकंठ तक डूबे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री का मामला पूर्व मनमोहन सरकार के समय का मामला है। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के दौरान सीबीआई ने यह मामला पकडा़ था तथा पूर्व सरकार के दौरान ही यह मामला हाईकोर्ट में गया था।
अब उस केस में कार्यवाही हो रही है तो मुख्यमंत्री भाजपा पर बेवजह आरोप लगा रही है व अभद्र भाषा का प्रयेाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि मु यंत्री पुलिस व विजिलेंस पर दबाव डालकर विरोधियों को फंसाने का प्रयास कर रहें है। उनकी निराशा साफ झलक रही है। कांग्रेस पूरी तरह टूट चुकी है। इनकी ब्यानबाजी मात्रा ढकोसला है। कांगे्रस अंदर से खोखली हो चुकी है। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकर्ता आगामी चुनावों में कांगे्रस को पराजित करके भारतीय को पुन: सत्ता में स्थापित करो।
श्रीकान्त शर्मा ने अनुभवी कार्यकताओं के दम पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इन्हीं अनुभवी कार्यकत्र्ताओं के त्याग तपस्या के आधर पर ही हमें पंचायतीराज व नगर निकायों का चुनाव जीतना है। कांगेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रभाव से डरी हुई है। इसी लिए देश व दुनिया में नरेंद्र मोदी का व भारतवर्ष को बदनाम करने का षडयंत्र चल रहा है। इससे पूर्व बैठक में जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी का सोलन पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया और जिला में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने प्रभारी को आश्वस्त किया कि आगामी पंचायतों व नगर निकायों में होने वाले आगामी चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।। इसके बाद डा. राजीव बिंदल ने आगामी चुनावों में पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को योजना पूर्वक व एकजुट होकर चुनाव लडऩे का आह्वान किया। बैठक में विनोद चंदेल, रश्मिधर सूद, रीतू सेठी, डा. डेजी ठाकुर, कुमारी शीला, लोकेश्वर शर्मा, संजीव कश्यप, रविन्द्र परिहार, बलदेव ठाकुर, बलबीर ठाकुर, बाबूराम, पवन गुप्ता, अमर सिंह ठाकुर, शेलेन्द्र गुप्ता मौजूद रहें।