रिकांगपिओ (एमबीएम न्यूज): जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के चौरा रूपी क्षेत्र में स्थित 100 मेगावाट के शोरंग परियोजना में एक बड़ा हादसा हुआ है। परियोजना का पेन स्टॉफ फटने के कारण दो सुरक्षा कर्मियों सहित तीन लोग लापता है। यही नहीं इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन घरों सहित भेड़-बकरियां व घोड़े भी पानी में बह गए है। इस परियोजना को एक विदेशी कंपनी टाका चला रही है। यह परियोजना निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से विवादों में रही है। पेन स्टॉक फटने से रूपी गांव का पुल भी बह गया है, जिसके चलते यहां का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूट गया है। इससे पहले कामगारों ने भी परियोजना में खामियों का खुलासा किया था। लेकिन कुछ नहीं बना। नतीजतन हादसा हुआ और यही कारण रहा कि तीन लोग लापता है। हादसे के बाद कामगारों में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। कामगारों ने कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ अपराधिक व हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
Latest
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित
- मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर