शिमला (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को देश की रक्षा के मकसद से भारतीय सेना को 21 जांबांज सैन्य अधिकारी दिए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासआउट होकर प्रदेश के बेटे अफसर बने हैं। हालांकि पासआउट होने वाले सैन्य अधिकारियों की संख्या में पहला स्थान उत्तर प्रदेश का है, जहां से 74 कैडेटस ने देश सेवा की कमान संभाली है। लेकिन अगर जनसंख्या के घनत्व के लिहाज से आंका जाए तो उत्तराखंड के बाद हिमाचल का नाम आ सकता है।
उत्तराखंड से 40 सैन्य अधिकारी बने हैं। देवभूमि का यह आंकड़ा 21 है। सामान्य सूची में हिमाचल को आठवें स्थान पर रखा गया है। सनद रहे कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड जनसंख्या के घनत्व के हिसाब से लगातार 10 वर्षों से पहले पायदान पर है। शनिवार को पासिंग आउट परेड में 423 जांबांज युवक सैन्य अधिकारी बने हैं। पासिंग आउट परेड के मौके पर सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने उत्कृष्ट कैडेटस को सम्मानित भी किया।
भारतीय सैन्य अकादमी के चैटवुड हॉल ड्रिल स्कवायर में पासिंग आउट परेड की सलामी ली। जैन्टलमैन कैडेटस को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक का ओहदा मिला है।
किस राज्य के कितने कैडेटस..
उत्तर प्रदेश 74
हरियाणा 49
उत्तराखंड 40
राजस्थान 30
बिहार 28
महाराष्ट्र 24
दिल्ली 23
हिमाचल प्रदेश 21
केरल 17
पंजाब 17
जम्मू-कश्मीर 11
पश्चिम बंगाल 11
कर्नाटक 11