ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल बंगाणा की थानाकलां पंचायत के गांव हरी नगर में जहरीले सांप के काटने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार व गांव के लोग सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार निखिल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हरी नगर अपने घर के कमरे में परिजनों के साथ सोया हुआ था।
सुबह चार बजे बालक ने परिजनों को सांप के काटने के बारे में बताया। बालक के परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया, लेकिन एक घंटे के बाद बालक ने दम तोड दिया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निखिल परिवार का एकमात्र चिराग था। जिप सदस्य उर्मिला ठाकुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टर्माटम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। क्षेत्र में आए दिन सर्पदंश की घटनाएं बढने से लोगों में दहशत का माहौल है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।