Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 12 मार्च : सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर हुए भूस्खलन में मंगलवार बाद दोपहर 44 वर्षीय मजदूर अथवा ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुल्तान सिंह पुत्र तुलसीराम साथ लगते गांव गनोग का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खदान पर की गई खड़ी कटिंग वाली जगह से मलबे से उसका क्षत विपक्ष शव निकाला गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह यहां आम दिनों की तरह ब्लास्टिंग भी हुई थी, हालांकि भूस्खलन बाद दोपहर हुआ। माइनिंग इंजीनियर डीके सिन्हा ने कहा कि उन्हें…

Read More

संगडाह, 10 मार्च : हिमाचल प्रदेश इंटक ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर से ताल्लुक रखने वाले तेज तर्रार युवा नेता बिजेन्द्र ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश आईटी सेल का इंचार्ज बनाया है। संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी इनकी निर्भीक, निडर व समर्पित निष्ठा भाव के मद्देनजर सौंपी है। बिजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वह संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर और कर्मचारी के हितों की आवाज उठाना इंटक का मुख्य उद्देश्य है।  मनोहर लाल (बबलू पंडित) की ईमानदारी और बेबाक छवि का जिक्र करते हुए बिजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि…

Read More

संगड़ाह, 09 मार्च : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव शिवपुर में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए है। गत रात्रि तेंदुए ने दिनेश कुमार पुत्र दयालू नामक किसान की तीन गाय को अपना निवाला बनाया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि रात को बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 3 गायों को मार डाला। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग व प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि जारी करने की अपील की। गौरतलब है कि 18 नवंबर को क्षेत्र के बराड़ी गांव में तेंदुए ने भीम सिंह नामक किसान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल…

Read More

संगड़ाह,03 मार्च : नौहराधार की गवाही पंचायत के गांव जामल में आसमानी बिजली गिरने से मकान में आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। घटना शनिवार शाम को घटित हुई। रामलाल शर्मा का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। घर में उनकी बहन दया देवी व उनकी भांजी थी। यह दोनों रसोई में आग सेक रहे थे कि अचानक साथ लगते कमरे मे गर्जना के साथ जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान दया देवी को हल्की चोट आई। गनीमत यह रही कि समय रहते वह दोनों घर से बाहर…

Read More

संगडाह, 01 मार्च : उपमंडल में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसमें ज्यादातर मोबाइल फ़ोन चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस थाना संगड़ाह ने पिछले 3 सप्ताह में 6 के मोबाइल फोन ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है।  जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस कर्मियों के अनुसार मोबाइल फोन ट्रैकिंग से पहले फोन का पता लगाया जाता है और फिर इसे बरामद कर मालिक को लौटाया जाता है। मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने वालों में से 6 के फोन पुलिस द्वारा ढूंढकर लौटाए जा चुके हैं। थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल मेहता…

Read More

श्री रेणुका जी, 25 फरवरी : उपमंडल संगडाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत शामरा के गांव गराडी निवासी शांति देवी कैंसर रोग से पीड़ित महिला को सहारा योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है। 9 महीने से इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन खातों में जमा नहीं की गई है। शांति देवी को लगभग 9 महीने से पेंशन न मिलने से इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। बीमारी से जूझ रही शांति देवी ने बताया कि मेरा कैंसर रोग का उपचार पेंशन के माध्यम से सुचारू रूप से हो रहा था, लेकिन पेंशन न…

Read More

संगड़ाह, 24 फरवरी : सिरमौर व शिमला जिले की करीब 12 हजार फीट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में जहां शनिवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई। वहीं नौहराधार, हरिपुरधार में भी बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। खबर लिखें जाने तक चूड़धार में करीब आधा फीट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि नौहराधार में दो इंच बर्फ़बारी दर्ज की गई।       बता दें कि बर्फ से नौहराधार समेत साथ लगती पहाड़ियां चांदी की परत से सज गई। नौहराधार में इस सीजन का यह तीसरा हिमपात है। बता दें कि नौहराधार, चूड़धार की चोटी में शनिवार सुबह की शुरुआत धूप…

Read More

संगड़ाह, 21 फरवरी : उपमंडल के अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर आपस में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना में 9 सवारियों को हल्की चोटें आई है। जरा सी गलती कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी।    दरअसल, बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब मीनू कोच नाम की दो बसें अपने रूट पर जा रही थी। दोनों बसें जैसे ही अंधेरी के समीप पहुंची तो यहां एक तीखे मोड़ पर दोनों आपस में टकरा गई। हालांकि समय रहते बस पर काबू पा लिया गया अन्यथा…

Read More

संगड़ाह, 21 फरवरी : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा राज्य के प्रभारी प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदीप सुर्या उत्तराखंड युवा कांग्रेस के राज्य प्रभारी रह चुके है।      बता दें कि प्रदीप सूर्या श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के चुनवी गांव से संबंध रखते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले प्रदीप सूर्या जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ लोगों व युवाओं में अच्छी खासी पेठ रखते हैं। …

Read More

संगड़ाह,18 फरवरी : उपमंडल की ग्राम पंचायत गेहल डिमाईना का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा सत्र के दौरान डिप्टी स्पीकर विनय कुमार से मिला। यह मुलाकात प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर व पंचायत प्रधान उपासना ठाकुर के नेतृत्व में की गई। उठाऊ सिंचाई योजना ग्राम पंचायत गेहल डिमाईना की प्रमुख मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विनय कुमार से मुलाकात की। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी स्पीकर को पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमें प्रमुख समस्या पंचायत के किसानों को सिंचाई की कमी होना था। पूरे क्षेत्र के लोग कृषि पर आधारित है और कृषि ही आय…

Read More