Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज): राजधानी में दो पर्यटकों की मौत की खबर है। पहले मामले में 30 साल के सत्यजीत सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह निवासी बसंत विहार दिल्ली की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक सत्यजीत सिंह अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ होटल सिल्वर इन में ठहरा था।       दंपत्ति मंगलवार को कुफरी घूमने गया था। अचानक ही सत्यजीत सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की। साथ ही उल्टियां भी हुई। फौरन ही सत्यजीत को आईजीएमसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सत्यजीत को मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरे मामले में 75 वर्षीय लखपत्र गुप्ता का निधन हुआ…

Read More

चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारत सरकार द्वारा मिडिया रिपोर्टिंग को लेकर बनाये गये नियमों की अवहेलना करने वालों पर मंत्रालय समय-समय पर कार्रवाई करता है जिसके अंतर्गत आज तक लगभग 70 मामलों में कई न्यूज चैनलों पर एक दिन से लेकर 30 दिन तक का प्रतिबन्ध भी लगाया जा चुका है।        यह बात भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अजय मित्तल ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गत दिनों भी एक टीवी न्यूज चैनल को एक दिन के लिए इसलिए बंद किया…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): मौजूदा सर्दी में पहली बार नाहन समेत कालाअंब व पांवटा साहिब में मंगलवार को धुंध का अटैक हुआ है। मुख्यालय में दोपहर के बाद धुंध का प्रकोप शुरू हुआ, जो शाम तक बढ़ता ही चला गया। वहीं पांवटा साहिब भी धुंध के आगोश में है। कालाअंब में भी धुंध छाई हुई है। सिरमौर के मैदानी इलाकों के धुंध की जद में आ जाने से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है।        बीती शाम करीब साढ़े 8 बजे भी अचानक ही नाहन में धुंध ने तापमान गिरा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद धुंध…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : न्यास बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की बजट बैठक एसडीएम बड़सर एवं अध्यक्ष न्यास अक्षय सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल भी उपस्थित रहे। बजट बैठक में 24 करोड़ 35 लाख 83 हजार 540 रूपये का बजट पारित किया गया।       बजट में आवारा पशुओं के लिए गऊ सदन निर्माण, सफाई व्यवस्था, पानी शुद्धिकरण यंत्र,चपाती बनाने के लिए नई मशीन, बड़सर शाहतलाई रोड पर वर्षाशालिका बनाने तथा बिझड़ी व गारली में शौचालय निर्माण और अग्निशमक यत्रों की मुरम्मत व खरीद के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : भारी बर्फवारी के बाद भी जनजातीय जिला के सभी ग्रामीण क्षेत्र शेष विश्व से पूरी तरह कट चुके हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों में ही दुबक कर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बर्फबारी के चलते पिछले दो दिनों से जिले के सभी संर्पक मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हैं। इन मार्गो पर हिमाचल पथ परिवहन की बस सेवा पूरी तरह प्रभावित हुई है।       इसी तरह उच्चमार्ग-5 पर काशंग नाला के पास मार्ग अवरूद्ध होने व सकिब्बा के पास फिसलन होने से रिकांगपिओ से काजा व पुह की ओर…

Read More

मंडी (वी कुमार) : 13 दिसंबर 2015 को महज 11 साल की उम्र में प्रफुल्ल शर्मा ने सूझबूझ के साथ साहसिक कारनामा कर दिखाया था। बालक के इस कारनामे ने हर किसी को दंग कर दिया था। इस साल गणतंत्र दिवस की दिल्ली में हो रही परेड में प्रफुल्ल शामिल होंगे। साथ ही देश के उन वीर 25 बच्चों के दल में शिरकत करेंगे, जिन्होंने अपनी बहादुरी की बदौलत साहसिक कार्य किए हैं। इन बहादुर बच्चों को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से नवाजेंगे। MBM NEWS NETWORK का पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें। https://goo.gl/AeIrPv यह था…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): मंगलवार दोपहर ददाहू में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक एक ट्रक मकैनिक की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का लैंटर धड़ाम होकर गिर गया। इस पर आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी मच गई।       गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त 45 वर्षीय मकैनिक अपनी दुकान में नहीं था, अन्यथा उसकी जान पर भी बन सकती थी। हालांकि कारणों को लेकर जांच की जा रही है, लेकिन चर्चा के मुताबिक ट्रक की बे्रक फेल हो गई, इस कारण यह हादसा हुआ।        दीगर है कि जिस…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सफल हुए प्ररेणा अभियान को जांचने व परखने के लिए आईएएस प्रोवेशनर अधिकारियों की टीम हमीरपुर पहुंची है। इस टीम ने हमीरपुर के सरकारी स्कूलों को दौरा भी किया। डाईट प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश चंद कौशल ने बताया कि आईएएस प्रोवेशनर अधिकारियों का एक मंडल भारत दर्शन के तहत हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को हमीरपुर के पिछड़े क्षेत्र कश्मीर पंचायत का दौरा किया और पंचायत में राजकीय मॉडल मिडल स्कूल दाड़ का निरिक्षण किया।        एसडीएम अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राजधानी में गुरूद्वारे के नजदीक लोकल बस अड्डे पर पुराने अस्थाई भवनों को तोड़ने के कार्य के दौरान एक पुराने भवन की दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के रिप्पन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने एक गंभीर घायल पुरूष को आईजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।        पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोकल बस अड्डे की सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क से सटे पुराने भवनों को गिराया जा रहा था। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढे तीन…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश सरकार केवल मात्र माफिया सरकार बनकर रह गई हैं। पिछले चार वर्षों से प्रदेश में वन माफिया, शराब माफिया, तबादला माफिया, खनन माफिया का राज है। यह बात  सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़सर विधानसभा के कोटला, बड़ाग्रा तथा गारली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।        इस अवसर पर उन्होंने कोटला में बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने  कहा कि प्रदेश में पिछले चार वर्षो से विकास की गति थम सी गई है। बजट के उपल्ब्ध होने के बावजूद भी प्रदेश में विभिन्न विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।…

Read More