शिमला (एमबीएम न्यूज): राजधानी में दो पर्यटकों की मौत की खबर है। पहले मामले में 30 साल के सत्यजीत सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह निवासी बसंत विहार दिल्ली की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक सत्यजीत सिंह अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ होटल सिल्वर इन में ठहरा था।
दंपत्ति मंगलवार को कुफरी घूमने गया था। अचानक ही सत्यजीत सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की। साथ ही उल्टियां भी हुई। फौरन ही सत्यजीत को आईजीएमसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सत्यजीत को मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरे मामले में 75 वर्षीय लखपत्र गुप्ता का निधन हुआ है, जो दिल्ली के राजेंद्रनगर मार्किट के रहने वाले थे।
गुप्ता अपने परिवार समेत सुखसागर रिजेंसी में ठहरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ह्दयगति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक संकट मोचन मंदिर के समीप लखपत्र गुप्ता को हार्टअटैक आया।
एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने पुष्टि की है।