Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल अंब के प्रताप नगर में मंगलवार देर रात चार युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकानदार पर रॉडों व लाठियों से हमला कर दिया। वारदात में पीडि़त दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की वारदात में घायल हुए दुकानदार को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।           जानकारी के अनुसार दमनवीर निवासी प्रताप नगर अंब जिला ऊना ने पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है कि…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : राज्य अधीनस्थ चयन बोर्ड का अध्यक्ष  पद का कार्यभार संभालतें ही डा.मोहन लाल झारटा ने दूरदराज क्षेत्रों से संबंध रखने वाले युवाओं को खुश खबर दे दी है। अब चयन बोर्ड अपना टोल फ्री नंबर शुरू करेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष डा. मोहन लाल झारटा ने कहा कि आयोग टोल फ्री नंबर शीघ्र आरंभ करेगा ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो सके।        बुधवार को राज्य अधीनस्थ चयन के आयोग के अध्यक्ष मोहन लाल झारटा ने कर्मचारियों के साथ आवश्यक मीटिँग करते हुए कहा…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : शहरी विकास आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने धर्मशाला के योल कैंट बोर्ड को भंग करने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कैंट बोर्ड के तहत आने वाला सिविल क्षेत्र धर्मशाला नगर निगम में सम्मिलित होगा और योल अब केवल मिलिट्री स्टेशन होगा।     सुधीर शर्मा ने आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योल कैंट बोर्ड भारत का पहला कैंट बोर्ड है, जिसे जनता की सुविधा एवं मांग के मद्देनजर भंग करने की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासोें एवं…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिविल सेवा की परीक्षाओं में भाग ले रहे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से संबंधित प्रार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माध्यम से छात्रावास सुविधा के साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षक संकाय द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिससे ऐसे प्रार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं में सहायता मिलेगी।        मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।           वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल ने कोष, लेखा एवं लॉटरी विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) के 50 पद भरने तथा सैनिक कल्याण विभाग में अनुबंध आधार पर कल्याण आयोजकों के शेष 5 पदों को भरने का निर्णय लिया है। मंत्रिमण्डल ने आयुर्वेद विभाग में उप-निदेशक (तकनीकी) के एक पद को भर्ती एवं पदोन्नत नियमों में छूट देकर भरने का भी निर्णय लिया।     मंत्रिमण्डल ने ये निर्णय आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लिए।      मंत्रिमण्डल ने ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी/जिन्हें सूचना अधिकारी (श्रेणी-1 राजपत्रित) के…

Read More

नाहन (शैलेंद्र कालरा): इसमें कोई दोराय नहीं होनी चाहिए, हरिपुरधार में डयूटी करने से हरेक विभाग के कर्मचारी कतराते हैं। प्रतिकूल मौसम तो है ही, साथ ही शहरीकरण से कोसों दूर है जगह। अब अगर यह कहा जाए कि यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कृष्णा भटनागर मुस्तैदी से डयूटी कर रहे हैं तो तारीफ बनती है।      इन दिनों भी भारी बर्फबारी के कारण इलाका अलग-थलग पड़ा हुआ है। बावजूद इसके डॉ. भटनागर हर रोज तकरीबन आधा किलोमीटर बर्फ में चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचते हैं। दीगर है कि अगर किसी कर्मचारी का स्थानांतरण हरिपुरधार के लिए…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : शिमला मार्ग पर स्थित बनेठी क्षेत्र के बोहल में Under Weight एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई का आरोप लगा है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क को भेजी ईमेल में विशाल ठाकुर ने कहा कि दो सिलेंडरों का वजन कम पाया गया। 29 किलो की बजाय इसकी मात्रा 25 किलो पाई गई।        ठाकुर ने कहा कि सिलेंडर को तोलने के लिए डिजीटल कांटा नहीं था। ठाकुर ने कहा कि पहले वजन किया गया तो इसकी मात्रा 26 किलो था जब इस पर आपत्ति की गई तो इसका वजन 35 किलो पाया गया। ठाकुर ने कहा कि उनके…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज) : साहो क्षेत्र में बकरे का मीट बताकर झोटे का मांस बेचे जाने का मामला  सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों हनीफ पुत्र नूर मुहम्मद गांव चन्द्रैड़ (साहो) और तिलक राज पुत्र धर्मा निवासी गांव कुठार (साहो) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस तरह के गोरखधंधे में संलिप्त थे। यहां तक कि सस्ते दामों पर झोटे का मांस घर-घर जाकर भी बेचते थे।          मंगलवार को मांस नहीं बिका लिहाजा आज दुकानों में जाकर इसे बेचने लगे। इस पर एक व्यक्ति…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : बातामंडी के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 27 वर्षीय अजब खान गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर व शरीर पर चोट के निशान है। युवक के दांत भी टूट चुके है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुगलो निवासी अजब खान पुत्र सद्दीक मोहम्मद मोटर साइकिल पर था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर ही गिर पडा। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने उसे रैफर कर दिया।         बताया जा रहा…

Read More

मंडी (वी.कुमार): जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन जाएगा, जहां पर डॉक्टर की अनुमति के बिना नशीली दवाईयों को बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। खास बात यह है कि इस कदम को  दवाई विक्रेताओं ने अपने स्तर पर उठाया है। हालांकि सरकार के दिशा निर्देश भी कुछ ऐसे ही हैं लेकिन अधिकतर दुकानदार बिना अनुमति के भी नशीली दवाईयों को बेच देते हैं, परंतु अब इस पर रोक लगने जा रही है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश कैमिस्ट एंड ड्रग्सिट एसोसिएशन के महासचिव प्यारे लाल गुप्ता ने दी।        प्यारे लाल गुप्ता ने बताया कि जिला के…

Read More