Author: MBM News

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज): पालमपुर उपमंडल के पंचरूखी अस्पताल में कार्यरत डॉ. विमल भारती आत्महत्या के मामले में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 16 अक्तूबर को डॉ. भारती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।        परिजनों ने आरोप लगाया था कि बेटे ने पत्नी रूचि देवी, ससुर शांति स्वरूप व सास स्वर्णा देवी की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद डॉ. भारती के पिता किशोर चंद की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद चारों आरोपियों ने धर्मशाला कोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल कर ली…

Read More

  रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : जिला का एकमात्र महाविद्यालय में पूर्व प्रिंसीपल को पुन: नियुक्ति देने के मामले का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। रिकागंपिओ महाविद्यालय में प्रिंसीपल को दोबारा उसी पद पर नियुक्ति मिलने पर पूर्व में जंहा प्रदेश कॉलेज प्रवक्ता संघ ने विरोध दर्ज किया था अब हिमाचल गर्वमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने भी प्रिसीपल के नियुक्ति के विरोध में खडे हुए है।        एचजीसीटीए रिकांगपिओ ईकाई ने कहा कि राजकीय ठाकुर सैंन नेगी कॉलेज रिकांगपिओं के सेवानिवृत प्राचार्य डा चमन महाजन जो 31 जुलाई 2016 को सेवानिवृत हुए थे लेकिन सरकार द्वारा उन्हें…

Read More

रिकांगपिओ (जेएस नेगी): हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के रामणी में 1 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी रामणी पुल से गांव के लिए जीप योग्य सडक़ का लोकार्पण किया।उन्होंने 34.5 लाख रुपए की लागत से रामणी नाला पर निर्मित पुल का भी लोकार्पण किया और 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित गुरूकुल आवास भवन का उदघाटन किया।        इसके अतिरिक्त उन्होंने रामणी में नौ लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया तथा महिला मण्डल भवन और गंदी नाली निकासी…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : ठियोग इलाके के बलग के पास नैना में ट्रक के बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया । पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर तीन बजे के करीब तब हुई जब रेत से भरा ट्रक छैली से ठियोग की तरफ जा रहा था। ट्रक करीब 200 फीट खाई में लुढ़का और इसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।         मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सुनील पुत्र कर्म सिंह और…

Read More

रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबन्धक ने बताया कि निगम ने क्षेत्र में मोटर मकैनिक के तीन पद पीस मील के आधार पर भरे जाने है । आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी है तथा टैड टैस्ट व साक्षात्कार की तारीख 9 जनवरी होगी । अधिक जानकारी के लिए हेतु निगम की वैबसाईट www.hrtchp.com या क्षेत्रीय कार्यालय रिकांगपिओ से संपर्क कर सकते है ।

Read More

संगड़ाह (एमबीएम न्यूज): रेणुका जी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने कांग्रेस की गुटबाजी पर चुस्की ली है। शर्मा ने कहा कि सीपीएस विनय कुमार के सिपाही हमेशा बीजेपी को बदनाम करने के मकसद से गुटबाजी को लेकर छीटाकशी करते हैं। मगर आज जो कुछ हरिपुरधार में हुआ है, उस पर अब कांग्रेस क्या कहेगी।         सार्वजनिक तौर पर इस हलके में कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों के साथ सीपीएस भी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : हरिपुरधार में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा और 2017 के चुनाव को बूथ स्तर पर तैयारियों करने के आदेश  दिए। साथ में कांग्रेस के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के भी आदेश दिए। उन्होंने मोदी सरकार की भी जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के नोटबंदी लागू  की गई जिस कारण आम लोगो को बहुत परेशानी  हुई । अब तक नोटबंदी के कारण बीजेपी के ही लोग पकड़े जा रहे है। मोदी सरकार ऐसे फैसले बदल रही है जैसे गिरगिट रंग बदलती है।         सुक्खू ने हरिपुरधार में भीड़ देखकर सिरमौर कांग्रेस…

Read More

बद्दी (एमबीएम न्यूज): बीबीएन में दो उद्योगों की बिजली काटने के आदेश जारी हुए हैं, क्योंकि इन उद्योगों से प्रदूषित पानी को खुले में छोड़ा जा रहा था। हरिपुर पेपर मिल व सलाइवन ग्रीन्स के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की है।       इस बारे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव की अगुवाई में कमेटी ने पाया कि प्रदूषित पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है। यहां तक की इसके लिए उद्योगों द्वारा पाइपों का सहारा भी लिया जा रहा है। सूत्रों ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मौके की तस्वीरें भी उपलब्ध करवाई हैं। बद्दी में…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अतंर्गत रबी मौसम, 2016-17 में गेहूं व जौ की फसल का चयन सरकार द्वारा किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है।           उन्होंने बताया कि गैर-ऋणी किसानों को अपनी फसल का बीमा करवाने के लिए पहचान पत्र (आधार कार्ड) व अपनी भूमि का रिकॉर्ड किसान पास बुक के आधार पर या अपने निकटतम लोक मित्र केंद्र/पटवार सर्किल के माध्यम से लेकर फसल बीमा के लिए प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि रबी की फसल में…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): हरिपुरधार में बीजेपी के घर में स्थापना दिवस पर बुधवार को कांग्रेस ने सेंधमारी करने का प्रयास किया था।लिहाजा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन इस बात का सवाल हर कोई जानने की कोशिश में लगा रहा कि मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार अपने ही विधानसभा क्षेत्र में हो रही रैली से क्यों नदारद हैं। साथ ही रेणुका कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी भी नजर नहीं आ रहे।       दरअसल एक दशक पहले तक हरिपुरधार को कांग्रेस का जबरदस्त गढ़ माना जाता था। लेकिन भाजपा इस गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो…

Read More