हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश सरकार केवल मात्र माफिया सरकार बनकर रह गई हैं। पिछले चार वर्षों से प्रदेश में वन माफिया, शराब माफिया, तबादला माफिया, खनन माफिया का राज है। यह बात
सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़सर विधानसभा के कोटला, बड़ाग्रा तथा गारली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर उन्होंने कोटला में बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले चार वर्षो से विकास की गति थम सी गई है। बजट के उपल्ब्ध होने के बावजूद भी प्रदेश में विभिन्न विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। प्रदेश की निक्म्मी सरकार प्रदेश में बनने वाले एम्स, मेडीकल कालेज व अन्य बड़ी योजनाओं को बजट के उपल्वध होने के बाद भी शुरू नहीं करवा पाई है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास को लेकर चिंतित नहीं हैं। वह अपनी ही लडांई व कोर्ट केसों में उलझ कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार वर्षों से वन माफिया का बोलबाला रहा है और सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर बिलासपुर से लेकर चंबा तक हजारों पेडों का अवैध कटान किया गया है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सता के आते ही ऐसे अधिकारियों को जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार,अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार सोई हुई है लेकिन आने वाले समय में प्रदेश में कमल का फूल खिल कर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का एतिहासिक फैसला लेकर गरीब व अमीर के बीच बढ़ रही खाई को कम किया है तथा केन्द्र सरकार द्वारा गरीब लोंगों के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
सांसद अनुराग ने कहा कि भूतल एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने हिमाचल के दौरे के दौरान 62 हजार करोड़ रूपए से निर्मित होने वाले 81 नैशनल हाईवे व 4 फोर लेन सड़क मार्गो को स्वी$कृति प्रदान की थी जो हिमाचल प्रदेश के लिए एक वहुत वड़ी उपव्धि है। इस मौके पर पूर्व विधायक वलदेव शर्मा भी सांसद अनुराग ठाकुर के साथ मौजूद रहे तथा उन्होंने भी केन्द्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष कमल नयन शर्मा, आदर्श कांत शर्मा,मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,प्रधान दलचेहड़ा अनीता कुमारी,सुरेश चौधरी,रामरत्न शर्मा,राकेश मैहर,माया शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।