Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीते एक हफ्ते से शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा में हैं। कांगड़ा जिले के मंत्री भी अपने जिले में ही डेरा डाले हुए हैं। लेकिन अब कल वहां होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक के सिलसिले में अन्य मंत्रियों ने भी वहीं का रुख कर लिया है। मंत्रिमण्डल की बैठक कल धर्मशाला में रखी गई है। इस वजह से प्रदेश की अफसरशाही भी राजधानी छोड़कर कांगडा जा पहुंची है।       सरकार के कर्ता-धर्ता क्योंकि बाहर हैं, इसलिए यहां सचिवालय के गलियारों में भी सूनापन पसरा हुआ है। सचिवालय में न मुख्यमंत्री हैं, न मंत्री इसलिए…

Read More

सुन्दरनगर (वी कुमार) :  सुंदरनगर उपमंडल के मलोह पंचायत के अंतर्गत नालनी गांव में सड़क के साथ लगती पहाड़ी से रहस्यमयी तरीके से धुआं निकलने के साथ पहाड़ी के अंदर बनी छोटी गुफा में पत्थर पिघलने के साथ गर्म हवा भी निकल रही है। स्थानीय निवासी रूपलाल, शीला देवी, मान सिंह, नंदलाल, प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि सुबह-सवेरे यह वाक्य आम देखने को मिल रहा है।       यहा तकरीबन तीन विभिन्न स्थानों से धुआं निकलता देखा जा सकता है। उन्हें अंदेशा जताया है कि उक्त क्षेत्र में पिछले लंबे समय से लगातार पर्यावरण से छेड़छाड़ हो रही है। जिसके…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): राज्य सरकार ने ऊना के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार को डीसी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आईएएस विकास लाबरू के मेडीकल लीव पर होने की वजह से राजेश कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव पद की आईएएस अक्षय सूद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।        सचिव के पद पर तैनात संजीव पठानिया के छुट्टी पर जाने की वजह से सरकार ने कदम उठाया है। कांगड़ा में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी ऋचा वर्मा को धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त पद की…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): शहर से देश की राजधानी के सफर को एचआरटीसी ने आरामदायक बनाने की कोशिश की है। हालांकि नई बस न तो डीलक्स, न ही वॉल्वो की कैटेगरी में है। बल्कि नई मिली आधुनिक बसों से पुरानी बस को बदला गया है। दरअसल इस नई बस की तस्वीरों के वायरल होने से लोगों को लगा कि वॉल्वो या फिर डीलक्स कोच चलने लगी है।       एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने जब पड़ताल की तो पता चला कि पुरानी बस को नई बस से बदला गया है। समय भी पुराना ही है। दावा किया गया है कि…

Read More

मंडी (वी कुमार) : नबाही माता मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि मंदिर में हुए घोटालों की जांच जानबूझ कर धीमा किया जा रहा है। इसी के विरोध स्वरूप समिति ने अब राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का घेराव करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस पूरे मामले की जांच प्रदेश की सीआईडी कर रही है।        जिला के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले नबाही माता के मंदिर में हुए घोटाले की जांच काफी धीमी गति से चल रही है। प्रदेश की सीआईडी ने 16 मार्च 2016 को मंदिर में हुए घोटालों को…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : बर्फबारी ने आम जनजीवन पर गहरा असर डाला है। सडक़ें बंद हैं, बिजली गुल है। रसद जुटाने में दिक्कत आ रही है, मगर बर्फबारी कलाकारों की छिपी प्रतिभा भी सामने ला रही है। इसी तरह की एक बेजोड़ कलाकृति का नमूना सामने आया है। चौड़ा मैदान के केंद्रीय डिस्पेंसरी भवन के ठीक सामने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीएस नेगी ने एक ऐसी कलाकृति बर्फ पर उकेरी है, जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए।        सनद रहे कि बर्फबारी से बनाई गई कई कलाकृतियों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई, लेकिन छह घंटे में…

Read More

मंडी (वी कुमार) : व्यास नदी पर एक और पुल बनेगा। यह पैदल चलने वालों के लिए होगा और इसे पड्डल स्थित जालपा माता मंदिर से पुरानी मंडी स्थित जालपा मंदिर के बीच बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 3 करोड़ 35 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। इसके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया गया है कि वह जल्द से जल्द इसका शिलान्यास करें, ताकि काम शुरू हो सके।       यह जानकारी नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस पुल की मंजूरी के लिए नगर परिषद मंडी…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : क्षेत्र के गांव झूड़ोवाल में आगजनी की घटना में पशुशाला जलकर राख हो गई। जबकि अग्रिकांड में दो मवेशी जिंदा जल गए। आग की घटना में पीडि़त परिवार का लगभग तीन लाख का नुक्सान आंका गया है। अग्रिशमन विभाग के दलबल ने मौका पर पहुंचकर आग को बुझाया तथा साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। पुुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नही हो पाया है।           जानकारी के अनुसार झूड़ोवाल…

Read More

रोहडू, (शैलेंद्र कालरा/प्रदीप राही): चिडगांव तहसील के तांगणू गांव में कुदरत का कहर जारी है। पहली रात आशियाने छीन लिए। दूसरी रात कोल्ड अटैक कर दिया। बीती रात से ही इस गांव में हिमपात शुरू हो गया। सोमवार सुबह पौ फटते ही एक फुट के आसपास बर्फ पड़ चुकी थी। ठंड के बावजूद तांगणू गांव सोमवार को भी सुलग रहा था। चिडगांव से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर यह गांव तकरीबन साढ़े 7 हजार फीट की ऊंचाई पर है।      मतलब साफ है कि तापमान माइनस में ही होगा। शायद ही कोई इस बात की कल्पना कर पाए कि…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : ट्रांसगिरि के आंजभोंज क्षेत्र के एक युवक की हैदराबाद के नशे ने जान ले ली है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि युवकों ने शनिवार की शाम इस नशे का इस्तेमाल किया था। पांवटा अस्पताल में 27 साल के नीटू राम पुत्र बलि राम निवासी नघेता को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे को रैफर कर दिया गया है।        यह पता चला है कि 27 साल का नीटू हैदराबाद में निजी फर्म में नौकरी कर रहा था, जहां से…

Read More