Author: रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

नाहन: स्कूल की पढ़ाई के दौरान विनीत कुमार ने भारतीय सेना का अधिकारी बनने का सपना संजोया था। 6 मर्तबा सीडीएस की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। अंतिम मर्तबा उसे इस कारण रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि मेडिकल फिटनेस आडे़ आ गई। पच्छाद विकास खंड की डिंगर-किन्नर में प्रदेश के निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जन्मस्थली चनालग से महज दो किलोमीटर दूर दिवंगत रमेश कुमार व मीमा देवी के घर जन्में विनीत कुमार को राजगढ़ के समीप 26 अप्रैल 2016 को एक भयंकर सड़क हादसे से गुजरना पड़ा। इसमें तीन साथियों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। चार को…

Read More

नाहन : पहाड़ी राज्य हिमाचल की पहचान खूबसूरत वादियों व सेब के उत्पादन के लिए होती है। इसके अलावा हरेक क्षेत्र में हिमाचलियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जल्द ही प्रदेश की पहचान में एक तमगा ओर जुडे़गा। आप यह जानकर रोमांचित हो जाएंगे कि देवभूमि में पिस्टल का उत्पादन होने लगा है। यह भी एक दंग करने वाली जानकारी है कि प्रदेश के एक शख्स ने देश में पिस्टल व रिवॉल्वर के उत्पादन का पहला लाईसेंस हासिल किया है। यही नहीं, बल्कि असले को बनाने की अनुमति गृह मंत्रालय से हासिल की है। फिलहाल पिस्टल का उत्पादन…

Read More

नाहन : हरेक क्षेत्र में युवाओं की सोच कुछ हटकर होती है। यही कारण है कि ग्राहकों को भी छोटे शहरों में ऐसे प्रोडक्ट उपलब्ध हो जाते हैं जो अमूमन मैट्रो में ही मिलते हैं। ज्वैलरी डिजाईनिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल कर चुके विशारद ने इस साल धनतेरस पर कुछ हटकर करने का प्रयास किया है। गोल्ड के अलावा डायमंड के साथ-साथ चांदी के ऐसे डिजाईन उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए हैं, जो आम आदमी की भी पहुंच में होंगे। विशारद का दावा है कि चांदी की ज्वैलरी भी खास लुभावनी है। उनका कहना है कि धनतेरस पर कारोबारी तो…

Read More

नाहन : 1621 में बसे शहर की पहचान सैरगाहों व तालाबों से होती है। लेकिन एक तथ्य यह भी है कि शहर में शतकों पुराने पेड़ों की अहमियत भी अपनी है। चौगान मैदान के समीप बरगद का पेड़ अपने दामन में शहर का स्वर्णिम इतिहास समेटे है। इसी तरह बड़ा चौक व छोटा चौक के अलावा भी दर्जनों ऐसे स्थान हैं, जहां बरगद व पीपल के पेड़ शान से खडे हैं। लेकिन अब एक आम चर्चा सामने आने लगी है। इसके तहत विशालकाय पेड़ों को गिराने के लिए साजिश रची जाती है। इसमें ऐसी जगहों को निशाने पर रखा जाता…

Read More

नाहन: राजगढ़ उपमंडल के पझौता से ताल्लुक रखने वाले युवक राजीव राजा की काबलियत का सिक्का अब मायानगरी मुंबई भी मानने लगी है। बॉलीवुड की अदाकारा माधुरी दीक्षित ने प्रदेश के पहाड़ी युवक राजीव राजा को ग्लोबल बिजनेस अवार्ड-2019 में फेवरेट यूट्यूब सैंसेशन पुरस्कार से अलंकृत किया है। लाजमी तौर पर प्रदेशवासी गौरवान्वित महसूस करेंगे।      अहम बात यह है कि अलंकरण समारोह में लगभग 100 सेलिब्रिटीज के अलावा देश के नामी उद्योग घरानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। यह अवार्ड अलग-अलग वर्गों में प्रदान किया जाता है। यू-टयूब पर सनसनी पैदा करने वाले राजीव राजा को यह अवार्ड…

Read More

नाहन : खाकी केवल अपराधियों को ही सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाती है, बल्कि मौका मिलने पर मानवता का धर्म निभाने में पीछे नहीं रहती। इसी तरह का मामला कालाअंब थाना के तहत सामने आया। दरअसल हुआ यूं कि प्रवासी गरीब परिवार का मासूम बेटा लापता हो गया। एक निजी बस में बैठकर बच्चा कालाअंब से त्रिलोकपुर के बीच ही सफर करता रहा। बस के चालक व परिचालक को उम्मीद थी कि कहीं न कहीं उसके परिजन मिल जाएंगे,चूंकि बच्चा बोलने व सुनने में असमर्थ था। लिहाजा वह अपने मन की बात भी किसी को नहीं बता पा रहा था। इसी बीच बच्चे…

Read More

पांवटा साहिब : हालांकि पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग के अवरुद्ध होने के बाद से कई तस्वीरें व वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी हैं, लेकिन शनिवार को एमबीएम न्यूज नेटवर्क को एक ऐसी मार्मिक तस्वीर मिली, जिसे देखकर आपका दिल भी पसीज जाएगा। दरअसल, पांवटा साहिब से सतौन की तरफ नन्हा बच्चा अपनी नानी, दादी या फिर किसी करीबी परिजन के साथ पैदल ही चल रहा था। तस्वीरों को क्लिक करने वाले संजय की मानें तो सिरमौरी ताल के जंगल में एक नन्हा बालक पैदल चलते-चलते थक तो चुका ही था, साथ ही उसे…

Read More

शिलाई : पहाड़ी युवा हरेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस बार पाठकों से बालीकोटी पंचायत के बोबरी गांव की राधा की बात हो रही है। यकीन मानिए, पिता स्वास्थ्य विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर रिटायर हुए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि चार बहन-भाईयों की पढ़ाई का खर्च वहन करना मुश्किल था। लिहाजा, शिलाई में एक छोटी सी दुकान भी चलाई। कई मर्तबा ऐसा भी हुआ, जब राधा की फीस चुकाने को पैसे नहीं थे तो मां विद्या देवी को आईसक्रीम बॉक्स उठाकर आमदनी जुटानी पड़ी। आप यह भी…

Read More

नाहन: शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर मालोंवाला गुगा माडी पर इस साल 9 अक्तूबर को वार्षिक बसेरा होगा। पूरी रात धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारा चलता रहेगा। इस अनुष्ठान का कई पहलुओं से अहम महत्व रहता है। भगत देवराज चौहान के सानिध्य में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। नाहन-पांवटा साहिब हाईवे में मारकंडा पुल से करीब 500 मीटर पहले ही माड़ी का रास्ता मुड़ता है। हाल में ही 2 सितंबर को माड़ी से बागड़ देश की यात्रा पर एक संगत निकली थी। भगत जी के नेतृत्व में लगभग 400 से 500 के बीच लोगों ने…

Read More

नाहन: कांस्टेबल की पुलिस भर्ती-2019 में लिखित परीक्षा के साथ कद के अंक भी जोड़े गए हैं। इस मापदंड के तहत सतौन के रहने वाले 22 साल के रोहित तोमर को शून्य अंक हासिल हुआ। इस बात को वो भली-भांति जानते भी थे, लिहाजा यह तय कर लिया कि वो लिखित परीक्षा में ऐसा कमाल करेंगे कि एक भी अंक न मिलने के बावजूद वो टॉपर बनेंगे। दरअसल रोहित ने लिखित परीक्षा में 61 अंक हासिल किए हैं। 80 अंकों की परीक्षा में समूचे प्रदेश में चुनिंदा ही ऐसे अभ्यार्थी होंगे, जिन्होंने 60 अंक का आंकड़ा पार किया होगा। रोहित…

Read More