Author: रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

नाहन: सिरमौरी चीते के नाम से अपनी पहचान बना चुके धावक सुनील शर्मा ने 29 दिन में मुंबई से दिल्ली का सफर पैदल तय किया। इस दौरान 1430 किलोमीटर तय हुए। रविवार दोपहर दिल्ली के इंडिया गेट पर दौड़ मुकम्मल हुई। इस रन का मकसद सेना के चोटिल जवानों के लिए राशि एकत्रित करना था। सुनील ने अपनी टीम के साथ सैनिकों के लिए 20 लाख रुपए की राशि एकत्रित की। दौड़ की टैग लाइन ही रन फॉर डिस्एबल सोल्जर्स थी। टीम ने रविवार सुबह गुरुग्राम के समीप से अंतिम चरण की दौड़ शुरू की थी। दौड़ का मकसद केवल ओर केवल…

Read More

नाहन : शहर के अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सुशांत ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर सुशांत के हमउम्र भी वैसा ही करना जरूर चाहेंगे। बशर्ते कि वो भेड़चाल में चलने की आदत को छोड़ दें। अमूमन, विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले किशोरों के सामने इंजीनियरिंग व निट के ही विकल्प होते हैं। यहां लगभग 17 साल के सुशांत ने एक ऐसी इबारत लिखी है, जो मिसाल बनी है। दरअसल, सुशांत को स्कूल में ही एक ओवरसीज कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिला था। इसके बाद इस बात को गांठ बांध लिया कि कुछ अलग करना…

Read More

नाहन : शायद काफी ही कम लोग जानते होंगे, एमबीएम न्यूज नेटवर्क की शुरूआत महज 120 फीट के ऑफिस से हुई है। नववर्ष के आगमन पर एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने विस्तारीकरण के तहत नव परिसर की शुरूआत की है। वीरवार को कालीस्थान तालाब के समीप प्रदेश के विश्वसनीय डिजीटल न्यूज नेटवर्क के नव परिसर का लोकापर्ण सेवानिवृत सीएचटी श्रीमति ओमलता कालरा ने राजघराने की सदस्या कंवर संगीता सिंह की विशेष मौजूदगी में किया। अहम बात यह थी कि बतौर विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ओमलता कालरा की नन्हीं पोतियां ऐशवी व इरादवी भी पहुंची थी। सेवानिवृत शिक्षिका ओमलता कालरा ने 42…

Read More

नाहन : डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में शिशुरोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम लाल कौशिक के नेतृत्व में चाईल्ड स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम ने इतिहास बनाया है। अहम बात यह है कि पीजीआई के अनुभवी डॉ. पवन के अलावा शहर की बेटी डॉ. सूर्या सैनी इस इतिहास के अहम किरदार बने हैं। आने वाले वक्त में जब यह पूछा जाएगा कि मेडिकल कॉलेज में डबल वॉल्यूम एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन की सुविधा का पहला केस कौन सा है, तो लाजमी तौर पर इसी टीम का नाम आएगा। दरअसल 17 दिन पहले धारटीधार के तिरमली की रहने वाली सलोचना पत्नी कुलदीप सिंह ने जुड़वां…

Read More

नाहन: 108 के ईएमटी व पायलट का एक तबका इंसानियत को लेकर भी एक पहचान रखता है। इसी कसौटी पर 108 के पायलट प्रमोद कुमार फिर खरा उतरे हैं। रात को डयूटी ऑफ होने के बाद निजी वाहन से शंभूवाला की तरफ घर लौट रहे प्रमोद ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल हुआ यूं कि एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक के चक्कर में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मालोंवाला के रहने वाले 45 वर्षीय अर्जुन जख्मी हो गए। तुरंत ही प्रमोद ने अपनी गाड़ी को मोड़कर अर्जुन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे में अर्जुन की…

Read More

नाहन : सैनधार के नहरस्वार में सत्येश्वर दत्त व सुमन शर्मा के घर जन्मी एक युवती को सिरमौरी संस्कृति से लगाव ने हुनरबाज बना दिया है। हुनर भी ऐसा, जिसके यू-टयूब पर अब तक 2 लाख 9 हजार मुरीद (Subscribers) हैं। आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हरेक युवा जीवन में सफलता के लिए अपने तरीके से सोचता है। बीएससी के बाद बीएड कर चुकी आरती की इच्छा थी कि वो पहाड़ी खासकर सिरमौरी संस्कृति को देश व दुनिया के सामने लाए। यू-टयूब पर सिरमौरी गर्ल्ज के बैनर तले एक चैनल बना दिया। इसी बीच नाहन के अतुल शर्मा से परिणय…

Read More

नाहन: पहली ही कोशिश में जमा दो के छात्र अग्रिम गौतम ने एनडीए परीक्षा की पहली बाधा के तौर पर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। हालांकि खुद भी एक सैन्य अधिकारी बनने का जज्बा बचपन से ही था, लेकिन परिवार के सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं रख रहा। दादा एससी गौतम व दादी संतोष गौतम के अलावा माता-पिता भी चाहते हैं कि अग्रिम देश सेवा में अपनी भूमिका निभाए। होली हार्ट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे अग्रिम ने प्रारंभिक पढ़ाई कारमल कान्वेंट स्कूल से की है। माता रचना गौतम इस समय स्वास्थ्य विभाग में काउंसलर के…

Read More

नाहन : शहर की बेटी साक्षी शर्मा सूबे में बीएससी नर्सिंग के बैच की ओवरऑल टॉपर बनी है। कारमल कान्वेंट व कैरियर अकादमी में शिक्षा ग्रहण करने वाली साक्षी को बचपन से ही मां के पदचिन्हों पर आगे बढ़ने का जुनून था। स्वास्थ्य विभाग में फिमेल हेल्थ सुपरवाईजर के पद से रिटायर हुई कुसुम शर्मा की बेटी ने प्रथम वर्ष में भी टॉप किया था। दूसरे साल में चौथे स्थान पर रही थी। चारों सालों की मैरिट के आधार पर टॉपर रही है। शिमला नर्सिंग कॉलेज में शुरू से ही साक्षी मेधावी छात्रों में शुमार रही। उल्लेखनीय है कि हिमाचल…

Read More

नाहन: चूड़धार चोटी पर नंगे पांव बर्फ में बाबा शिरगुल महाराज जी की स्तुति कर रहे हैं। इससे जुड़ा 30 सैकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि यह खुलासा नहीं हो पाया है कि वीडियो किसने बनाया है, लेकिन बाबा से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाबा चूड़धार के समीप ही कालाबाग में एक गुफा में रहते हैं, लेकिन अधिक बर्फ पड़ने की सूरत में चोटी से उतर आते हैं। बाबा का असल नाम मेघराज सोहटा है, जो एक जमाने में गायक भी हुआ करते थे। मगर शिरगुल महाराज जी के प्रति…

Read More

पांवटा साहिब: 20 अगस्त 2019 को कोटापाब की रहने वाली सुनीता देवी के जीवन में मातृत्व सुख को लेकर छप्पर फाड़ कर खुशियां आई। तीन महीने के हो चुके दो बेटों व एक बेटी को सुनीता देवी (24) अपने सीने से लगाए हुए है। विडंबना देखिए, एक पिता प्रताप सिंह तीन बच्चों का पिता बना है। लेकिन वो मजदूरी करने के लिए निकला हुआ है। क्योंकि वो जानता है कि एक दिन भी दिहाड़ी न करना कितना महंगा साबित हो सकता है। अगर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होती तो पिता भी नवजात बच्चों के साथ साए की तरह होता।…

Read More