Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर : कुल्लू देव देवभूमि के नाम से विख्यात है। इस भूमि को देव भूमि यूं ही नहीं कहा जाता। प्रदेश की समूची भूमि ही देव व पुरातन संस्कृति से ओतप्रोत है। यहां के लोगों की ईमानदारी के चर्चे देश-विदेश में किए जाते हैं। यहां के लोगों में आज भी ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हुई है। इस बात को एक बार फिर से सच साबित करके दिखाया है ग्राम पंचायत पीणि के उपप्रधान हिम सिंह और उनके दोस्त राजेश महंत ने। हिम सिंह और उनके दोस्त राजेश महंत को मंगलवार को मणिकर्ण घाटी के छरोडनाला में सड़क पर गहनों से…

Read More

भुंतर: बजौरा जनमंच में कई समस्याओं का निपटारा किया गया। बाकी समस्याओं को निपटने के लिए कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने संबंधित विभाग को आदेश दिए। ग्राम पंचायत मशगां के शाढ़ाबाई से एक गरीब विधवा महिला का ऐसा मामला सामने आया। जिसे ससुराल वाले घर नहीं आने देते। जनमंच में महिला ने अपने व अपने बच्चों के लिए इंसाफ मांगा। मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने विधवा महिला के मामले को ध्यानपूर्वक सुना और महिला की दुःख भरी कहानी सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि सरकार महिला को तीन बिस्वा जमीन व घर बनाने में भी मदद करेगी।    मशगां की विधवा…

Read More

भुंतर : बड़ा भुईन पंचायत में फोरलेन निर्माण कार्य जोरों पर है। फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण से निकलने वाला मलबा सीधे कहुधार कांगडी नाले में फेंका जा रहा है। जिससे अंबेदकर नगर व इसके आसपास के एरिया को बारिश में मलबे से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण तारकेश्वर शर्मा, शेर सिंह, ठाकर दास, प्रेम बर्धन व देवराज आदि का कहना है कि यह नाला पहले भी कई बार तबाही मचा चुका है। नाले से बाढ़ के खतरे को देखते हुए हाल ही में यहां क्रेटबाल लगाए हैं। फोरलेन कंपनी द्वारा मलबा फैंकने से क्रेटवाल को भी नुकसान…

Read More

भुंतर: घोर कलियुग में आज पैसों को देख बड़ों-बड़ों का ईमान डगमगा जाता है। फिर भी इस युग में कही न कहीं किसी के अंदर ईमानदारी आज भी जिंदा है। इसकी एक मिसाल मलाणा गांव फर्स्ट में पढ़ने वाले छोटे से बच्चे परशुराम ने दी है। भुंतर के वरिष्ठ पत्रकार व जाने-माने समाज सेवी मेघ सिंह कश्यप का मणिकर्ण रोड़ हाथीथान के पास जेब से अचानक मोबाइल गिर गया। जब उन्हें अपने मोबाइल के गायब होने का पता चला तो कॉल  कर संपर्क साधने की कोशिश की गई। मोबाइल की रिंग बजी तो किसी ने उसे उठाया और कहा यह मोबाइल…

Read More

भुंतर : गड़सा पंचायत की पंच उत्तमी देवी मंगलवार रात को अपने तीन बच्चों को लेकर किसी के साथ फरार हो गई है। बच्चों में एक बेटा व दो बेटियां है। सभी बच्चों की उम्र लगभग सात से ग्यारह वर्ष के बीच है। उत्तमी का पति करतारा उसे हर जगह तलाश रहा है। करतारा ने अपनी पत्नी को काफी बार संपर्क करने की कोशिश की परंतु उसका फ़ोन लगातार बंद आ रहा है। करतारा के मुताबिक मंगलवार  रात को वह अपने ससुराल मौहल आया था। बुधवार सुबह जब अपनी पत्नी उत्तमी को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया।…

Read More

भुंतर : रोट पंचायत के गरीब दंपति के घर की छत को डाल कर संस्थाओं व समाज सेवियों ने मानवता की मिसाल कायम की है। जिला की दो मशहूर संस्थाओं कारसेवा दल व प्रयास के साथ समाजसेवियों ने गरीब बुजुर्ग दंपति के घर की छत डाल कर सरकार व जिला प्रशासन को भी आईना दिखा दिया। छत की जर्जर हालत से होने वाले हादसे को देखते हुए अतिशीघ्र स्टील की छत डालने का निर्णय लिया। टूटी छत की समस्या का हल निकालने के लिए संस्थाओं व समाज सेवियों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन ढ़ाक के वही तीन पात…

Read More

भुंतर : अब आंगनबाड़ी में आने वाले नन्हें बच्चों को रोजाना फल व दूध भी दिया जाएगा। बच्चों का पूर्ण पोषण हो सके व उनके मानसिक व शारीरिक विकास को गति मिल सके, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के माध्यम से एक साल तक इस योजना को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत समाजसेवी व्यक्ति, संस्थाएं तथा समृद्ध परिवार अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए अपनी सुविधानुसार जिला की कुछ आंगनबाड़ियों को गोद लेंगे। जहां वे बच्चों को रोजाना मौसमी फल व दूध बांटेंगे। इसी क्रम में आखाडा बाजार स्थित व्यासा मोड़…

Read More

भुंतर : टूटी छत के नीचे मौत के साये में रातें गुजारने वालों को अब इस खोफ से मुक्ति मिल जाएगी। चौतरफा दबाव पड़ने के उपरांत प्रशासन ने कुल्लू की रोट ग्राम पंचायत के बुजुर्ग दंपत्ति को नया आवास मिलेगा। बीडीओ जयवंती ठाकुर ने बताया कि जैसे ही गरीब परिवार का मामला हमारे ध्यान में आया तो विभागीय जेई को मौके पर भेज कर तुरंत एस्टीमेट तैयार करवाया गया। छत डालने के लिए 77 हजार एस्टीमेट बना। इससे छत डालने के साथ मकान भी नई लुक के साथ तैयार होगा। मकान की जर्जर हालत को देखते हुए इसे नए सिरे से बनाने की योजना बनाई…

Read More

भुंतर : आशिकी का भूत इस तरह प्रेमी को चढ़ा की प्रेमिका के घर के बाहर ही जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मामला बुधवार का है। भुंतर स्थित हाथीथान में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर जहर खा कर आत्म हत्या कर ली।  एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को गांधी नगर के बलदेव शर्मा ने हाथीथान में एक महिला के क्वार्टर के बाहर जहर खा कर आत्म हत्या कर ली। वह युवक उस महिला को अपनी प्रेमिका बताता था। जबकि महिला विवाहित है। उसकी एक बेटी भी है। इस संबंध…

Read More

भुंतर : ग्राम पंचायत रोट के गांव थरास में एक परिवार बहुत ही विषम परिस्थितियों और अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रहे है। यह गरीब परिवार एक टूटी छत के नीचे जान हथेली पर रख कर मौत के साये में जिंदगी गुजारने को मजबूर है। बरसात के मौसम में टपकती छत के नीचे गीले बिस्तर पर गरीब दंपति ने दिन और रातें बिताई है। अब सर्दी के मौसम में बारिश के समय ठिठुरते हुए नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। भारी बारिश व बर्फबारी में गली-सड़ी लकड़ियों वाली नाजुक टपकती हुई छत के टूटने का खतरा बना हुआ है। अगर समय रहते…

Read More