Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर : स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कुल्लू पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 12 सालों से फरार उदघोषित अपराधी को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस अपराधी को पुलिस ने 2008 में 1 किलो 405 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी बलजीत पुत्र करतार गांव व डाकघर भाता तहसील सोनीपत, हरियाणा को 22 जुलाई 2008 को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय से जमानत के बाद यह अपराधी फरार चला हुआ था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बलजीत पर मामला दर्ज है। काफी सालों से पुलिस की आंख में धूल…

Read More

भुंतर:  कुल्लू के सबसे बड़े संगम स्थल व बिजली महादेव की गोद में बसे जिया गांव से साढ़े तीन वर्षीय बच्चा गायब होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह बच्चा शाम के समय लगभग 5 बजे घर के आंगन से लापता हो गया। बच्चे के दादा-दादी भुंतर बाजार को गाड़ी लेकर निकले बच्चा उनके पीछे घर से बाहर की तरफ निकल गया। साढ़े तीन वर्षीय ऋतिक को उसकी मां अंजलि ने आवाज भी दी तो बच्चे ने उसका उत्तर दिया मां ने सोचा कि बच्चा बाहर ही आंगन में खेल रहा है, लेकिन कुछ ही क्षण बाद जब…

Read More

भुंतर : मंत्री गोविंद ठाकुर ने विश्व में शांति, मानवता एवं सद्भावना का संदेश प्रसारित करने वाले 14वें महामहिम दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो से सोमवार को मनाली में भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवभूमि मनाली में पुरातनकाल से ही देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों का निवास रहा है। बताते चलें कि भारत की भूमि देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। यहां अनेक संतों-महंतो व धर्म-गुरुओं ने जन्म लिया। देव भूमि कुल्लू में किए गए तप के बल पर युगों-युगों से विश्वभर के देशों को एक नई दिशा मिलती रही है। मंत्री ने महामहिम दलाई लामा का मनाली आने पर हार्दिक स्वागत एवं…

Read More

भुंतर : पुलिस ने मणिकर्ण के कसोल में बाहरी राज्यों सहित 14 हुड़दंगियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब पर्यटन व धार्मिक नगरी में असामाजिक तत्व की हुड़दंगबाजी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। रविवार रात को डीएसपी शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कसोल इलाके में छापेमारी की। ये लोग नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने 107/151 सीआरपीसी के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। यह लोग आम जनता के लिए उपद्रव पैदा कर रहे थे। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की है। पकड़े…

Read More

भुंतर हाथिथान में 10 वर्षीय लड़की का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ हो गया कि लड़की की मृत्यु दिमाग की नस फटने से हुई है। गत वीरवार को हाथीथान में किराए के मकान में रहने वाले बिहार झारखंड के एक परिवार की 10 वर्षीय लड़की का शव मिला। लड़की का शव देख लोगों ने उसकी सूचना पुलिस थाना भुंतर को दी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने लड़की के शव को उसके परिजनों को सौंप…

Read More