Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर: हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा कल्याण संघ दो फाड़ हो गई है। दोनों अध्यक्ष अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। हाल ही में हुए चिंतपूर्णी के चुनाव में बनी नवनियुक्त कार्यकारिणी विवेंद्र ठाकुर को अपना अध्यक्ष मानती है। तो वहीं दुर्गा सिंह अपने को हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा कल्याण संघ का अध्यक्ष मानते हैं। उनका कहना हैं चिंतपूर्णी में बनी कार्यकारिणी को हम नहीं मानते मेरा कार्यकाल अभी पूरा ही नहीं हुआ तो इससे पहले चुनाव कैसे हो सकते थे। वहीं विवेंद्र ठाकुर गोल्डी का कहना है कि प्रदेश के गृह रक्षा के जवानों ने मुझे चिंतपूर्णी जो जिम्मेदारी सौंपी उस…

Read More

भुंतर : कजाकिस्तान में कुल्लू के दो खिलाड़ियों ने खूब धूम मचाई है। किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेल रहे पर्व पठानिया ने  कजाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं प्रतीक शिंदे ने रजत पदक हासिल कर अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से संबंध रखने वाले दोनों खिलाड़ियों ने विदेश में अपनी काबलियत का डंका इस कदर बजाया कि इसकी धुन चारों दिशाओं में सुनाई पड़ने लगी है। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला के साथ देश व प्रदेश का नाम भी रोशन किया। कुल्लू सहित प्रदेश के खेल…

Read More

भुंतर : राज भवन शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गृह रक्षा सातवीं वाहिनी कुल्लू के कंपनी कमांडर कमल भंडारी को आपदा प्रबंधन की सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति मैडल से अलंकृत किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। कंपनी कमांडर कमल भंडारी ने बताया कि यह पल इनके जीवन के लिए अति सराहनीय है और आजीवन यादगार रहेगा। यह यादगार पल आने वाले समय के लिए अधिक ऊर्जावान होकर सेवाएं प्रदान करने में सहायक रहेगा। गृह रक्षा विभाग के कमांडेंट निशित सिंह नेगी, कंपनी कमांडर प्रेम राज शर्मा, महिला कंपनी कमांडर उर्मिला व समस्त गृह रक्षा विभाग…

Read More

भुंतर : जीवन के अंतिम पड़ाव में गड़सा में रहने वाला बुजुर्ग कांशी राम नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, जबकि उम्र के इस पड़ाव में व्यक्ति को देखभाल की अधिक आवश्यकता है। इस समय खाना-पीना और कपड़ा तो मायने रखता ही है लेकिन देखभाल सबसे जरूरी है। ऐसी अवस्था में बुजुर्ग को शौच आदि जाना, स्नान करना व कपड़े आदि बदलना एक असहाय के बस की बात नही होती। कई बार तो असहाय बुजुर्ग  को अपने शौच आदि का कई बार पता ही नहीं चलता तो कपड़े भी खराब हो जाते हैं। इस स्थिति में गंदी बदबू के साथ रहने…

Read More

भुंतर : खुशबू को गणतंत्रता दिवस की पूरी रात पति व सास ने किस कदर प्रताड़ित व मारपीट की उसके शरीर पर पड़े घाव इस की गवाही स्वयं दे रहे हैं। हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक बहादुर महिला दू व्हीलर से फोर व्हीलर को फर्राटे से दौड़ाती है। लेकिन दुनियादारी के चक्रव्यूह में जकड़ कर प्रताड़ना का शिकार हुई है। अपनी हिम्मत व होशियारी से अपने प्राणों की रक्षक खुद बन गई। साथ ही समाज का क्रूर चेहरा भी सामने लाने में सफल हुई है। https://youtu.be/I0nTB2rj880 26 जनवरी की रात बेटी के हाथ-पांव बांध के रखे व पिटाई करते रहे। सास…

Read More

कुल्लू : जेल से भागा कैदी खेम राज को पुलिस ने 12 दिन के बाद व्यास नदी के किनारे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खेम राज 15 जनवरी को सुबह कुल्लू जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद जेल वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू की थी। पुलिस की टीम पिछले 12 दिनों से फरार कैदी खेमराज की तलाश कर रही थी। अब पुलिस को मामले में सफलता मिली है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि फरार कैदी हेमराज को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि…

Read More

भुंतर : शालीमार बाग में एक भव्य 20वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जिसमे कई समाजसेवी, नेता, मंत्री, विधायक व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। सारा दिन हिमाचली संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे जिसमे केवल पहाड़ी गीत, संगीत, नृत्य, नाटी शामिल थे। स्वादिष्ट पहाड़ी धाम और खिचड़ी का स्वाद हज़ारों लोगों ने चखा। समस्त कार्यक्रम की ऐंकरिंग कमान सभा के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा और महा-सहिव कुलबीर सिंह राणा के हाथ मे रही। उन्होंने और अन्य गायकों ने अपने दिलकश पहाड़ी गीतों से श्रोताओं को नाचने…

Read More

भुंतर : गाड़ापारली पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा आम जनता की सहानुभूति उसके परिवार के साथ  है। वहीं संगठन व जनता विभाग की कार्यप्रणाली से भी काफी खफा है। उन्होंने अकेले ही दुर्गम क्षेत्र में कार्यकर्ता को ड्यूटी पर कैसे भेज दिया। मंगलवार को इस मुद्दे पर सैंज संयुक्त संघर्ष समिति ने नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। समिति ने प्रधान महेश शर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सैंज को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से गीता देवी के परिवार को स्थाई रोज़गार, उचित मुआवज़ा तथा राज्य…

Read More

भुंतर : सर्दी के मौसम में दानी सज्जन जरूरतमंदों को कंबल व गर्म वस्त्र आदि वितरित करते हैं। देव भूमि के लोग हमेशा गरीबों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। जिला की कई संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर सराहनीय कार्य कर रही है। पुण्य कार्य की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को समाज सेवी वीडी कुलवी ने भुंतर स्लम एरिया में झुग्गी के गरीब परिवारों को गर्म वस्त्र वितरित किए। पहले छोटे बच्चों को कपड़े बांटे जा रहे थे, जिससे एकदम अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक व महिलाएं ऑल्टो कार में रखे गर्म वस्त्रों पर टूट पड़े…

Read More

भुंतर : भारतीय मजदूर संघ (आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ से सम्बद्ध) की अध्यक्ष दमयंती राजपूत सहित कार्यकारिणी ने पोलियो ड्यूटी के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता गीता देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। दमयंती ने कहा कि प्रदेश सरकार गीता के परिवार को बिना शर्त सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ बाल विकास विभाग भी गीता के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे। राजपूत ने कहा कि गीता देवी ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए समाज के लिए अपनी जान दी है। उन्होंने कहा कि…

Read More