Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर : पुलिस ने गश्त के दौरान शाढ़ाबाई में एक महिला से 20 लीटर लाहन बरामद की। मामला शुक्रवार रात का है, जब भुंतर पुलिस गश्त पर थी। शाढ़ावाई में एक गौशाला के पास से गुजरने पर पुलिस को कुछ आशंका हुई। जब पुलिस ने गौशाला के अंदर देखा तो एक महिला कच्ची दारू को भट्ठी से निकाल रही थी। पुलिस ने मौके पर 20 लीटर लाहन, एक ड्रम, कुप्पी, रबड़ की पाइप बरामद की है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि महिला की पहचान किमती देवी पत्नी शिवचंद गांव शाढ़ाबाई डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में…

Read More

भुंतर: पर्यटक को पैराग्लाइडिंग का शौक मौत की आगोश में ले गया। कई बार शौक इतना महंगा पड़ जाता है कि जिंदगी से ही हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसी ही घटना सोमवार को डोभी में पैराग्लाइडिंग करते हुए घटी। डोभी में पैराग्लाइडिंग करते हुए एक पर्यटक की मौत हो गई। पैराग्लाइडिंग करने वाले पर्यटक को क्या पता था कि यह शौक व मस्ती उसकी जिंदगी छीन लेगी। इस मामले में एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को चेन्नई के एक पर्यटन की पैराग्लाइडिंग करते हुए मौत हो गई।  डोभी में काउंटर नंबर (369) के पास…

Read More

भुंतर : पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत नशा माफिया पर लगातार शिकंजा कसा है। इस मुहिम के अंतर्गत भुंतर स्थित हाथीथान में एक महिला से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। महिला को थाना भुंतर की पुलिस ने नशे का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। नशे के कारोबार को लेकर भुंतर का हाथीथान क्षेत्र पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में आ गया है। जिसके चलते पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला चाय की दुकान की आड़ में नशे के कारोबार को अंजाम दे रही है। सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस ने…

Read More

भुंतर : जरी चौकी के पुलिस कर्मियों ने मणिकर्ण रोड़ पर हैदराबाद के युवक व युवती को चरस सहित धर दबोचा है। चरस तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस प्रतिदिन नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जरी पुलिस ने मणिकर्ण रोड़ पर जरी स्थित जयनाला में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पैदल आ रहे युवक व युवती को तलाशी के रोका तो उनकी तलाशी लेने पर उनसे 501 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान हैदराबाद निवासी मोहम्मद आमीर (26) व प्रियंका वर्मा (25) के…

Read More

भुंतर : भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाली दियार पंचायत के किसानों ने अनूठी पहल की है। पंचायत में किसानों द्वारा पारंपरिक फसलों का अपना एक बीज बैंक बनाया गया है। इसके साथ ही पंचायत अब प्रदेश की पहली पंचायत बनी है जिसमें पारंपरिक फसलों का बीज होगा और किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बीज बैंक ग्रामीणों ने राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा पंचायत की जैव विविधता समिति को माॅडल बीएमसी बनाने के बाद तैयार किया है। रविवार को जिला की उक्त पंचायत में पारंपरिक फसलों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की प्रधान व जैव विविधिता समिति…

Read More

भुंतर : बंजार ब्लॉक में एक कमरे में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक काफी वर्षों से यहां किराये के कमरे पर रहता था। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव दवाला बंजार में एक व्यक्ति अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थाना बंजार नरेश चंद अपनी टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। कमरे में उन्होंने मृत व्यक्ति को देखा और उसके साथ वहां बिजली का हीटर भी पड़ा हुआ था। जिससे प्रतीत होता है कि व्यक्ति की…

Read More

भुंतर: भुंतर स्थित जरड़ के फोरलेन में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आनन-फानन में सभी सवारियां वाहन से उतरी और स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही देखते ही देखते गाड़ी धू-धू जलकर राख हो गई थी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आधी रात को उन्हें सूचना मिली कि भुंतर के जरड़ में एक टाटा बोल्ट कार (एचपी 34ए -2346) में आग लग गई है।     आग लगती देख कार में सवार चार लोग जल्दी से नीचे उतर गए। स्थानीय लोगों…

Read More

भुंतर : नशा माफिया के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़े गए लगातार अभियान के तहत बुधवार देर रात बंजार पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। बंजार पुलिस ने कार सवारों से 5 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजार थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने अपनी टीम के हैड कांस्टेबल जगदीश कुमार व मेहर सिंह के साथ मंगलवार रात को बठाहड़ रोड़ पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पंजाब की कार (पीबी 32 के 5315) को तलाशी के लिए रोका। तो पुलिस को देखकर उसमें सवार दोनों लोग घबरा गए। उन्होंने बताया…

Read More

भुंतर : सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने अध्यक्ष सुख राम वर्मा की अध्यक्षता में मनाली तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज। जिसमें उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने मांग की है कि सरकारी कर्मचारियों की घोषणा होने से पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार व सहायिकाओं को 9 हजार प्रतिमाह न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाए व हरियाणा सरकार की तर्ज पर अतिरिक्त मानदेय दिया जाए।       आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने संघ की मांग पर…

Read More

भुंतर : एसी कुल्लू गौरव सिंह ने सोमवार को एमरजेंसी में एक महिला को अपना रक्त देकर उसे नया जीवन दिया है। जिला से संबंध रखने वाली 87 वर्षीय पुष्पा सूद जो एनिमिक बीमारी से ग्रस्त है। उसे रविवार को कुल्लू अस्पताल में एडमिट किया गया। महिला को ए पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत थी, जबकि कुछ दिनों से रक्तदान शिविर न लगने की वजह से ब्लड बैंक में भी रक्त की कुछ कमी चल रही है। मरीज़ को 4 यूनिट की आवश्यकता थी। री इमेजिन ज़िन्दगी संस्था के अध्यक्ष क्रिस ठाकुर ने तुरंत एसपी कुल्लू से संपर्क किया। एसपी कुल्लू…

Read More