भुंतर : कजाकिस्तान में कुल्लू के दो खिलाड़ियों ने खूब धूम मचाई है। किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेल रहे पर्व पठानिया ने कजाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं प्रतीक शिंदे ने रजत पदक हासिल कर अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से संबंध रखने वाले दोनों खिलाड़ियों ने विदेश में अपनी काबलियत का डंका इस कदर बजाया कि इसकी धुन चारों दिशाओं में सुनाई पड़ने लगी है। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला के साथ देश व प्रदेश का नाम भी रोशन किया।
कुल्लू सहित प्रदेश के खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर खुशी की लहर दौड़ गई है। कजाकिस्तान में देश का परचम लहराने वाले दोनों खिलाडि़यों की इस कामयाबी पर कोच रणबीर ठाकुर सहित तमाम अकादमी ऑफ मार्शल के पदाधिकारियों से बधाई दी। खिलाड़ी पर्व पठानिया के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ियों का स्वागत 16 फरवरी को कुल्लू की ग्राम पंचायत भुइंन में किया जाएगा।
उन्होंने सभी शुभचिंतकों को स्वागत समारोह में भाग लेने को सादर आमंत्रित किया है। किक बॉक्सिंग के कोच, बाको इंडिया के टेक्निकल चेयरमैन एंव अंतरराष्ट्रीय स्तर के जज रणवीर ठाकुर ने कहा कि पर्व पठानिया भारत के लिए स्वर्ण पदक लाकर देश के साथ हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
Latest
- शिमला घूमने आए तमिलनाडु के सैलानी की होटल में अचानक बिगड़ी तबीयत, तोड़ा दम
- शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने भरा नामांकन
- हमीरपुर में लगातार 5वीं जीत के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भरा नामांकन
- चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी से वाहन पर गिरा पत्थर, महिला की मौत …3 जख्मी
- CBSE ने घोषित किया 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 87.98% रहा परिणाम