Author: शैलेंद्र कालरा

नाहन, 21 फरवरी : हिमाचल प्रदेश की धरती पर टाइगर (Tiger) की पहली तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद हो गई है। पांवटा साहिब घाटी के शेरजंग नेशनल पार्क (Sherjung National Park) में वन्य प्राणी विभाग के कर्मियों की अथक कोशिश व मेहनत रंग लाई है। 19 फरवरी की सुबह 1: 45 बजे टाइगर कैमरे के सामने से गुजरा। यही वो पल था, जब टाइगर की पहली तस्वीर कैमरे में कैद हुई। नेशनल पार्क से तकरीबन आधा किलोमीटर बाहर 16 जनवरी 2023 को टाइगर के पदचिन्ह (Pugmark) रिपोर्ट हुए थे। इसक बाद से ही वन्य प्राणी विभाग (Wildlife Department) उन पलों…

Read More

नाहन, 18 फरवरी : 80 के दशक के अंतिम पड़ाव में अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी(Inter School Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। उस दौर में आदर्श विद्या निकेतन (Adarsh Vidya Niketan) स्कूल मौजूदा की तरह तब भी अनुकरणीय शिक्षा (exemplary education) प्रदान करता था। 1988 में अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोटरी क्लब (Rotary Club) द्वारा एक ट्राॅफी (Trophy) प्रायोजित की गई थी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सूत्रधार नेशनल अवार्डी दिवंगत आरके दुग्गल हुआ करते थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जीतने वाले विद्यालय को ट्रॉफी अगले वर्ष दोबारा आयोजकों को सौंपनी होती थी। शर्त ये थी कि ट्रॉफी को स्थाई तौर पर स्कूल ले…

Read More

शिमला, 17 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में स्कूटी के नंबर के लिए 1 करोड़ 12 लाख 15 हजार 500 की बोली खासी सुर्खियों में है। ऑनलाइन मीडिया सहित प्रिंट मीडिया (print media) ने बोली को टाॅप न्यूज बना चूंकि शुक्रवार शाम को बोली की मियाद 5 बजे पूरी हो गई, लिहाजा पब्लिक डोमेन (public domain) में HP 99-9999 नंबर की सबसे ऊंची बोली लगाने वाले बोलीदाता का नाम रिफ्लेक्ट हो गया है। लेकिन इससे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। एप्लिकेशन नंबर भी रिफ्लेक्ट हो गया। इसी बीच एमबीएम न्यूज नेटवर्क की पड़ताल में ये खुलासा हुआ है…

Read More

शिमला/चंबा, 15 फरवरी : क्या आप जानते हैं, हिमाचल प्रदेश में एक ‘‘पानी वाला घर’’ भी है। इसे ‘‘ H2O”  के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति भी मिल रही है। घर की नैसर्गिक सुंदरता ऐसी है, मानों आप जन्नत में आ गए हों। आईआईएम के एक शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि समूचे हिमालय में ऐसा स्थान नहीं है। दरअसल, हाल ही में “H2O House” एकोमोडेशन ऑफ द ईयर-साटे अवार्ड 2023 (Saate Award 2023) हासिल किया है। ये अवार्ड दक्षिण एशिया ट्रैवल व टूरिज्म एक्सचेंज संगठन (asia travel and tourism exchange organization) द्वारा प्रदान किया गया है, ताकि पर्यटन उद्योग…

Read More

नाहन, 09 फरवरी : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक खास उपग्रह लांच करने जा रहा है। इस उपग्रह की कई खूबियां हैं। देश भर के सरकारी स्कूलों 750 छात्राओं ने इस उपग्रह को बनाया है। आजादी सेट(Azadi SAT-2) नामक उपग्रह की लॉन्चिंग पहले भी निर्धारित हुई थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV D2 ) की दूसरी विकासात्मक उड़ान (Developmental Flight) 10 फरवरी, 2023 को सुबह 09:18 बजे श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड (launching pad) से निर्धारित है। 15 मिनट की उड़ान में ये 450 किमी की गोलाकार कक्षा में इंजेक्ट होगा । …

Read More

श्री रेणुका जी, 4 फरवरी : वैसे तो हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील ‘‘श्री रेणुका जी’’ हर बरस शीतकालीन प्रवासी पक्षियों से गुलजार होती है। लेकिन 2023 खास हो गया है, क्योंकि विदेशी मेहमानों ने सूबे के वन्य प्राणी विभाग (Wildlife Department) को एक नया रिकॉर्ड भी दिया है। दरअसल, श्री रेणुका जी वेटलैंड में बैकल टील ( Baikal Teal) व ऑरेंज बेलीड लीफबर्ड (Orange Bellied leafbird) साइट हुए हैं। दुर्लभ प्रजातियों की दस्तक से पक्षी प्रेमियों के चेहरे खिले हुए हैं। आपको बता दें कि ये परिंदें लंबी उड़ान भर कर यहां पहुंचे हैें। इनमें से एक वाटरबर्ड…

Read More

नाहन, 03 फरवरी : श्री रेणुका जी वैटलैंड की झील में 413 विदेशी मेहमान खूब अठखेलियां कर रहे हैं। साइबेरिया (Siberia) से लंबी उड़ान भर कर हर साल आने वाले परिंदों (Birds) की गणना का कार्य किया जा रहा है। 2 फरवरी तक की रिपोर्ट के मुताबिक झील में 413 परिंदे मौजूद पाए गए। वन्य प्राणी विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी (range forest officer) नंद लाल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया, इसमें डिप्टी रेंजर वीरेंद्र शर्मा, वनरक्षक कंवर सिंह, गुलशन कुमार को शामिल किया गया था। झील में सबसे अधिक 305 जल मुर्गियां (eurasian…

Read More

शिमला, 02 फरवरी : हिमाचल प्रदेश की पौंग झील (Pong Lake) में ‘लंबी पूंछ वाली बत्तख’ (Clangula hyemalis) पहली बार रिपोर्ट हुई है। खास मेहमान 31 जनवरी को कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद तस्दीक में इस बात की पुष्टि हो गई कि वास्तव में ही विदेशी परिंदों के साथ एक खास मेहमान भी पौंग झील के नीले पानी की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये खास परिंदा हजारों किलोमीटर की उड़ान भरने के बाद नाॅर्थ रशिया (North Russia) से पौंग झील में पहुंचा है। दरअसल, विदेशी परिंदों की झील में गणना को…

Read More

नाहन, 29 जनवरी: महामाई बाला सुंदरी त्रिलोकपुर के दरबार में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन भेंट किया है। करीब 5 किलो चांदी पर सोने की परत चढ़ाई गई है। हालांकि, प्राचीन मंदिर में भेंट किए गए भवन को लेकर दान देने वाले श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को चांदी व सोने के इस्तेमाल की जानकारी दी है, लेकिन न्यास भी अपने स्तर पर परख करवाएगा। श्रद्धालु की भावना की कद्र करते हुए मंदिर न्यास ने मनमोहक भवन को माता की पिंडी के मूल स्थान पर ही स्थापित किया है। बताया गया है कि माता के…

Read More

शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश कैडर में 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (Indian Police Services) सतिंदर पाल सिंह की पहचान स्वच्छ, ईमानदार व निष्पक्ष अधिकारी के तौर पर की जाती है। वो एक बार फिर प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जा रहे हैं। इस बार केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) के तौर पर सेवाएं प्रदान करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर जा चुके हैं। बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (B.E) की शिक्षा के बाद एलएलएम (LLM) की पढ़ाई लंदन से की है। उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद (Osmania University Hyderabad)…

Read More