Author: शैलेंद्र कालरा

नाहन, 28 अक्तूबर : वैसे तो समूचे प्रदेश में ही जातीय समीकरण की गोटियां बिठाकर चुनावी जंग जीतने की कोशिश की जा रही है। लिहाजा पांच विधानसभा क्षेत्रो वाला सिरमौर भी इससे अछूता नहीं है। जातीय समीकरण की राजनीति में सिरमौर से जुड़ी अहम खबर ये है कि अनुसूचित जाति के समाज ने कांग्रेस व भाजपा की टेंशन को बढ़ा रखा है। वीरवार शाम तो ये क्यास भी लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों के साथ चंद रोज पहले गोपनीय बैठक की है। हालांकि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले नेताओं ने इस बात को…

Read More

शिमला, 27 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शिमला सीट के प्रत्याशी संजय सूद को ‘चायवाले’ के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया। 2014 के बाद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग भी चायवाले की तरह होती आई है। वरिष्ठ मंत्री सुरेश भारद्वाज को कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट करने के बाद भाजपा ने संजय सूद को इस हलके से मैदान में उतारा। मंत्री का टिकट कटते ही ये बात खासी चर्चा में आ गई कि भाजपा ने शिमला सीट पर चायवाले को टिकट दिया है। चाय बनाने के दौरान संजय सूद के…

Read More

नाहन, 25 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश के पावर मंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र पांवटा साहिब में हाई वोल्टेज राजनीति चल रही है। कांग्रेस ने आखिरी क्षण में पार्टी प्रत्याशी का ऐलान किया तो भाजपा में पावर मंत्री को अपनो ने ही जोरदार झटके दिए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पावर मंत्री को अपनों से ही हाई वोल्टेज करंट (बगावत) का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने अब तक डैमेज कंट्रोल का प्रयास नहीं किया है। अकेले खुद ही पावर मंत्री इसमें लगे रहे, लेकिन मंगलवार देर शाम तक भी बगावती अपने फैसले से टस से मस नहीं…

Read More

शिमला, 18 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश में भाजपा रिवाज बदलने को लेकर हुंकार भर रही है, तो कांग्रेस रिवाज को कायम रखने की जिद पर अड़ी है। लेकिन प्रमुख राजनीतिक दलों में एक बात काॅमन है। वो है टिकटों के ऐलान में पार्टी के भीतर विस्फोट की आशंका। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कांग्रेस व भाजपा में जो भी टिकट वितरण में बेहतर करेगा, वो प्रदेश की सत्ता की दहलीज पार करेगा। मुसीबत दोनों ही दलों में है, क्योंकि टिकट के तलबगारों की फेहरिस्त तो लंबी है ही, साथ ही कुछ अन्य फैक्टर भी हैं। मसलन, भाजपा में…

Read More

शिमला/नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजा दिया है। आयोग ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम को जारी करने से पहले कोविड को लेकर भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। ये जानकारी मिली है कि मौजूदा में कोविड के हालात चिंताजनक नहीं हैं। भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान की तारीख तक नए मतदाताओं को वोटरलिस्ट में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं कि हरेक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे पोलिंग बूथ को चिन्हित करें, जहां मतदान की…

Read More

नाहन, 06 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर के रहने वाले जसबीर सैनी के होनहार बेटों ने एक अनोखा सफर शुरू किया है। डाॅ. सुनील सैनी व डाॅ. राजेश सैनी भाईयों की जोड़ी ने 29 सितंबर को लंदन से दक्षिण अफ्रीका (London to South Africa) की राजधानी केप टाउन (Cape Town) की अनोखी यात्रा ‘राफा’ (RAFA) में शुरू की है। 2015 में भाईयों को लंदन टू नाहन (London to Nahan) की सड़क यात्रा का अनुभव है। हालांकि, उस समय वो भारत में ‘राफा’ को लेकर दाखिल नहीं हो सके थे, क्योंकि म्यांमार (myanmar) व श्रीलंका (Shri Lanka) में सड़क…

Read More

कुल्लू, 5 अक्तूबर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (International Kullu Dussehra) महोत्सव में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा के गवाह बने हैं। हालांकि, दशहरा महोत्सव का इतिहास 16वीं सदी से जुड़ा हुआ है। ऐसी धारणा है कि 1660 ईस्वी में पहली बार मेले की शुरूआत की गई थी। लेकिन आजाद भारत में ये पहला मौका है, जब कोई प्रधानमंत्री इस मेले के गवाह बने हों। प्रधानमंत्री करीब 3ः20 बजे मैदान में पहुंचे। पहुंचते ही सबसे पहले जन अभिनंदन किया। विशेष मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचली टोपी पहनाकर मोदी…

Read More

शिमला, 14 सितंबर : 14 सितंबर 2022 की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हिमाचल के ट्रांसगिरि क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का ऐलान हो गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की घोषणा अनुसूचित जाति व जनजाति विकास मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता के दौरान की है। एक पंक्ति की घोषणा में अर्जुन मुंडा ने कहा कि मंत्रिमंडल के फैसले से सिरमौर के हाटी समुदाय के 1,60,000 लोग लाभान्वित होंगे। खास बात ये है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के…

Read More

पांवटा साहिब, 20 अगस्त : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाल पूछा…मित्रों! आप ही बताओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है या नहीं। नड्डा ने कहा कि आज भारत लेने वाला नहीं, बल्कि देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि छोटी दृष्टि मत रखो-बड़ी सोच रखो। नड्डा ने कहा कि आप इस पंडाल में आज बिना मास्क के बैठे हैं, नजदीक-नजदीक भी हैं, ये सुरक्षा का कवच आपको हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने पहनाया है। पांवटा साहिब प्रवास के दौरान नड्डा ने हाटी…

Read More

नाहन, 01 अगस्त : झूठ बोले कौआ काटे, काले कौवे से डरियो…एक गाने की ये पंक्तियां अक्सर बच्चों को झूठ बोलने से रोकने के लिए  इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन अब तो सफेद कौआ भी काट सकता है। क्या आपने सुना है, कौआ सफेद रंग का भी होता है। शायद, अधिकतर लोगों का जवाब नहीं में होगा। असल में सफेद रंग का कौआ होता है। रोचक बात ये है कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के सराहां उपमंडल में सफेद रंग के कौवे को साइट किया जा रहा है। इसे देखने वाला पहले ये भी समझ बैठता है कि सफेद रंग का…

Read More