Author: दिनेश कुंडलस

2000 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत, 2004 में दैनिक भास्कर में जिला सवांददाता के रूप में कार्य। 2007 से 2018 तक नाहन में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत, जून 2018 से अब तक एमबीएम न्यूज़ में एडिटर के तौर पर कार्यरत।

शिमला, 19 सितम्बर : सोलन की कसौली (आरक्षित) विधानसभा में हर बार की तरह इस बार भी रोचक व नजदीकी जंग की उम्मीद है। पिछली दो बार यहां  सुल्तानपुरी व सहजल के बीच मामूली अंतर से जीत  व हार की कहानी लिखी गई है। हालांकि डॉ राजीव सहजल वर्तमान भाजपा सरकार में स्वास्थ्य जैसे अहम महकमें के मंत्री है। उनके लिए हर बार की तरह इस बार भी तगड़ी चुनौती है। अपना किला बचाने के लिए इस बार ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। एंटी इंकम्बेंसी (anti incumbency)से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।              कहा जाता है कि…

Read More

शिमला , 17 सितंबर : सोलन जिला की सबसे हॉट माने जाने वाली नालागढ़ सीट पर चुनावी संघर्ष बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। कांग्रेस से वापिस भाजपा में लौटने वाले विधायक लखविंद्र सिंह राणा के इस मूव के चलते यह लड़ाई रोचक हुई है।              गौरतलब है कि पिछले 4 साल से यहां भाजपा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नौकरशाह रहे केएल ठाकुर फील्ड में जी-जान लगाकर डटे हुए है। उनके समर्थकों में लखविंदर राणा को भाजपा में शामिल किए जाने से काफी रोष है। कार्यकर्ता इसे प्रदर्शित भी कर चुके है। अब देखना है…

Read More

शिमला, 12 सितंबर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) अपने जीवन की सबसे शानदार महादशा से गुजर रहे है। गूगल (Google) से प्राप्त उनकी जन्म कुंडली (Janam Kundli) के अनुसार जयराम का जन्म कन्या लग्न व मकर राशि (Capricorn) में हुआ है। मकर राशि का स्वामी शनि उनकी कुंडली में मजबूत होकर छठे स्थान में अपनी ही राशि कुम्भ में बैठा है। लग्न में मंगल व तृतीयेश स्थान में बुध ग्रह ने बैठ कर परिवर्तन राजयोग का निर्माण किया है।        जयराम के लग्नेश व दशमेश बुध ने कुंडली के तृतीय स्थान…

Read More

नाहन : डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई है। दोपहर 2 बजे के बाद एमरजेंसी वार्ड में किसी भी डॉक्टर की डयूटी नहीं थी। शाम पौने 5 बजे के आसपास जब एमबीएम न्यूज नेटवर्क प्रतिनिधि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो पाया कि एमरजेंसी वार्ड में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। संभवतः पत्रकारों के वार्ड में पहुंचने की जानकारी मिलते ही मेडिकल अधीक्षक डॉ. डीडी शर्मा कुछ देर के लिए आए, दो-चार मरीजों को चैक करने के बाद चलते बने।  बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में मैनेजमेंट अधिकारी…

Read More

शिमला: जयराम सरकार के मंत्रिमंडल में 3 पद रिक्त हो गए हैं। राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के पद से विपिन परमार को हटाकर विधानसभा अध्यक्ष का पद दिए जाने का निर्णय अप्रत्याशित था। इसके मद्देनजर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में तीन चेहरे भी अप्रत्याशित हो सकते हैं। हालांकि मंत्रिमंडल की दौड़ में आधा दर्जन से अधिक नेताओं के शामिल होने की चर्चा चल रही है। राजनीति की विसात में कब क्या बदल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। भाजपा संगठन में धूमल समर्थकों की अनदेखी की खबरें…

Read More

प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की फौज दिल्ली में कुछ कारामात नहीं कर पाई। कई दिनों हिमाचल सचिवालय सूना रहा। प्रदेश के विकास की रफ्तार ढीली पड़ गई। लोगबाग शिमला सचिवालय से मायूस वापिस लौटे। नौबत यहां तक आई कि कैबिनेट बैठक भी दिल्ली में आयोजित करने की प्लानिंग हुई। मीडिया में खबर लीक होने के बाद आनन-फानन में बैठक को स्थगित किया गया। मगर हासिल हुए ढाक के तीन पात। दिल्ली में रोहिणी सीट को छोड़ जहां-जहां हिमाचल भाजपा के दिग्गजों ने प्रचार में पसीना बहाया, उन्हीं सीटों पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। केंद्रीय नेतृत्व का दबाव मानें या…

Read More

नाहन : करीब तीन सप्ताह से शहर की सड़कों को खोदने का कार्य  चल रहा है। इसकी वजह है, आईपीएच विभाग का टैंक टू टैंक पाइपों को बिछाना है। लेकिन यह नहीं सोचा गया कि बारिश के बाद हालत क्या हो सकती है। शहर के लोग शांत स्वभाव के लिए अपनी पहचान रखते हैं, लिहाजा मुश्किलों का सामना भी कर रहे हैं। शमषेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से महिमा पुस्तकालय तक पाइपों को दबाने का कार्य निपट चुका है, लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि सड़ की मरम्मत क्यों नहीं की जा रही है। सोमवार से कच्चा…

Read More

नाहन : क्या आप जानते हैं कि उतरी भारत की सबसे बड़ी पहाड़ी रियासत के मुख्यालय नाहन में पहली कार कब पहुंची थी। जी हाँ, 1621 में बसे सिरमौर रियासत के मुख्यालय नाहन में 22 अक्टूबर 1910 को तत्कालीन पंजाब स्टेट के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर लुईस डेन कार के जरिए बराड़ा से कालाअंब के रास्ते नाहन पहुंचे थे। नाहन-कालाअंब जीप-कार योग्य मार्ग को हालांकि 18वीं शताब्दी में महाराजा शमशेर प्रकाश ने निर्मित करवाया था।  बराड़ा उस समय नाहन के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन था। इससे पहले नाहन से बनेठी, सराहां, नैनाटिक्कर, डगशाई होते हुए रेल पकड़ने के लिए जाना पड़ता…

Read More

 नाहन : सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने शनिवार को जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 7 सचिव, 2 महामंत्री, 2 प्रवक्ता, 1 कोषाध्यक्ष, 51  जिला कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा 53 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय संतुलन के अलावा जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर आर आर शर्मा, दिनेश चौधरी, गुमान सिंह पोजटा, पृथ्वीराज चौहान, बलवीर ठाकुर, दिनेश नेगी व कुलदीप राणा को जगह दी गई है।     सचिव के रूप में प्रीतमोहन शर्मा, सतीश शर्मा, सुमित्रा धीमान, तारा ठाकुर,…

Read More

नाहन : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव समागम अवसर पर नाहन चौगान मैदान में रियासतकालीन जमाने की याद ताजा हो गई। कभी चौगान मैदान में राजा घोड़ों के करतब देखा करते थे। बकायदा आज भी चौगान के साथ स्थित आर्टस कॉलेज का भवन जो मौजूदा में मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन है, में अस्तबल हुआ करता था। शुक्रवार को नाहन के लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी नाहन ने पंजाब के विभिन्न स्थानों से आए निहंगों द्वारा घुड़सवारी के करतबों से दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। हालांकि मैदान छोटा होने व रेत होने के कारण घोड़ों…

Read More