Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 11 फरवरी : हिमाचल में कालका-शिमला हाईवे (Kalka-Shimla Highway) के किनारे गठरियों में लाशों (Dead Bodies) को बांध कर फैंकने वालों के गिरेबान तक खाकी पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चंडीगढ़ के आसपास से दो व्यक्तियों को हिरासत (Custody) में लिया है। जल्द ही गठरियों में मिली महिलाओं की लाशों के राज से पर्दा हट जाएगा। शुरूआती जांच में ये डबल ब्लाइंड मर्डर (Double Blind Murder) प्रतीत हुआ, लेकिन खाकी भी मुस्तैद थी। सबसे बड़ी चुनौती (Challange) लाशों की शिनाख्त की हुई। दो दिन पुलिस को  शिनाख्त (identification)में ही लग गए। हर कोई यही समझ रहा…

Read More

सोलन, 11 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु क्षेत्र में शातिरों ने परिवार बन एक इनोवा (HP02M-0552)को लूट लिया। इस गिरोह में दो पुरुष, दो महिलाओं के अलावा दो बच्चे भी थे। फिलहाल ये पता नहीं चला है कि पुरुष व महिलाओं के बीच क्या रिश्ता है, लेकिन पति-पत्नी भी हो सकते हैं। बिलासपुर जिला के बरमाणा के रहने वाले देशराज की मानें तो वो 10 फरवरी की सुबह वो सवारियों को सूरजपुर छोड़ने के लिए निकला था। जब वो चक्की मोड़ पहुंचा तो महिला सवारी ने कहा कि गाड़ी साइड में लगा दो, तबीयत खराब हो रही…

Read More

सोलन, 10 फरवरी : कालका शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सनावर के होटल रॉक रोज के समीप दो कारों में आमने- सामने से भिड़ंत हो गई है। हादसे में दोनों कारों में सवार लोगों को चोटे आई हैं, जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी धर्मपुर का ले जाया गया। घायलों में एक महिला को गंभीर चोटें होने के चलते आरएच सोलन का रेफर किया गया है। थाना धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा सिंगल लेन पर काम किया जा रहा है, जिसके चलते हादसा हुआ।

Read More

सोलन, 9 फरवरी: फार्मा कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि भूड गांव के नजदीक चाकू की नोक पर उससे बलात्कार किया गया है। वारदात, सोमवार शाम की बताई गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया। स्थानीय लोग दंग थे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि राह चलती युवती को चाकू की नोक पर झाड़ियों में ले जाकर रेप किया गया। पुलिस के लिए भी शिकायत चौंकाने वाली थी। पीड़िता ने ये भी कहा कि वारदात के दौरान उसकी एक सहेली भी साथ थी। वारदात की सूचना पुलिस तक रात 9 बजे पहुंची।…

Read More

सोलन, 9 फरवरी : कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी सांसद आदर्श ग्राम योजना फिर से शुरू हो गई है। शिमला संसदीय क्षेंत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने जिला की तीन पंचायतों का चयन किया है। इनमें अर्की क्षेत्र की सरयाज पंचायत नालागढ़ क्षेत्र की बेरछा कसौली की जाडली पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की बीड़ा उठाया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने दी। जफर इकबाल ने कहा कि इन तीनो पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी, ताकि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत योजनाओं के लिए चयनित सरयाज, बैरछा, जाडली पंचायत को आदर्श…

Read More

सोलन, 08 फरवरी : कसौली के निजी स्कूल में आठवी की छात्रा “कुदरत मेहता” ने प्रतिभा के दम पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। होनहार बेटी ने यूसीमास अबेकस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें चैंपियन का खिताब अर्जित कर डंका बजाया।  प्रतियोगिता की B-1 श्रेणी में देशभर से करीब 7000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश से लगभग 680 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कुदरत ने केवल 10 मिनट में 200 सवालों का जवाब दिया। इससे पहले भी कुदरत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2021 में हिस्सा लिया था। कुदरत के पिता राकेश मेहता…

Read More

सोलन, 8 फरवरी: परवाणु- शिमला फोरलेन पर चट्टान गिरने से 30 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को सलोगडा के समीप दांवसी में चट्टान गिरने से हादसा हुआ। मजदूर सोमवार को ही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला में अपने गांव से काम पर आया था। हादसे में मृत हुए मजदूर के साथी ने बताया कि सोहन पूरी तन्मयता से अपने कार्य में लगा था। इसी दौरान अचानक चट्टान गिरने से वो मलबे में दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एरिफ कंपनी के सुपरवाइजर महेश ने बताया कि चट्टान गिरने से हादसा हुआ है। हालांकि…

Read More

सोलन, 8 फरवरी : बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है। नशे के सौदागर रोजाना पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ थाने का है, जहां  पुलिस ने देर रात वरना कार (HP93-7517) से 24 पेटियां देसी शराब  (जोशीला संतरा) बरामद की है।  गुप्त सूचना के आधार पर निक्कूवाल गांव के समीप एक वरना गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो उस गाड़ी में 3 युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 24 पेटी देसी शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी सहित आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया…

Read More

सोलन, 7 फरवरी : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपिन मार्ग पर तूड़ी से भरा ट्रैक्टर एक मारुति कार पर पलट गया। जिससे कार तूड़ी के नीचे दब गई। जिस जगह पर हादसा पेश आया, वहीं पास में एक दुकान बनी थी। दुकानदार उसके अंदर था। जैसे ही यह हादसा हुआ उसने भी भाग कर जान बचाई। हादसा रविवार सुबह 6 बजे के करीब पेश आया। एक तुड़ी का भरा हुआ ट्रैक्टर कार पर पलट गया, जिससे कार उसके नीचे दब गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार में कोई भी सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस…

Read More

सोलन, 07 फरवरी : बद्दी की मलपुर पंचायत के गांव मलकुमाजरा में एक युवक की बकरियों को चराते समय अचानक मौत हो गई। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने पशुओं को बाहर चराने के लिए भी छोड़ने से घबरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार छोटू राम अपनी करीब 45 बकरियों को रोज की तरह चराने को के लिए चुनरी गांव तक ले गया था। अचानक उस की कुछ बकरियां नदी किनारे चरते हुए बेहोश होकर गिरने लगीं, जिसके बाद बकरियों को उठाकर व बाड़े में ले गया। वहीं, बद्दी पशुपालन विभाग के डॉक्टर को…

Read More