Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 17 फरवरी : 20 फरवरी 2017 की खौफनाक दरिंदगी में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुराचार किया गया, इसके बाद दिल दहला देने वाली इस घटना में मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मासूम बच्ची से दुराचार के दौरान तमाम हदों को लांघ दिया गया था। दरिंदगी की इंतहा इस कद्र थी कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी डाल दिया गया। ये वारदात बद्दी पुलिस थाना के तहत 21 फरवरी 2017 को सामने आई थी। इस जघन्य अपराध को सोलन में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश परविंद्र सिंह अरोड़ा…

Read More

सोलन, 17 फरवरी : सरकारी सीमेंट का निजी कार्य में उपयोग करने के मामले में पुलिस ने जिला के अर्की में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि विजय तनवर पुत्र मुन्शी राम निवासी गांव बसंतपुर तहसील अर्की अपने घर में लेंटर डाल रहा है, जिसमें सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लेंटर में इस्तेमाल होने वाले सरकारी सीमेंट बैग (नॉट फॉर सेल हिमाचल गवर्नमेंट) को अपने…

Read More

सोलन, 16 फरवरी : डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय (Nauni University) द्वारा विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तारीखों को अधिसूचित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने हाल ही में इन पदों के लिखित परिणाम घोषित किए थे, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (पोस्ट कोड 300) के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही फार्मासिस्ट (पोस्ट कोड 302) और स्पोर्ट्स असिस्टेंट (पोस्ट कोड 215) के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां…

Read More

सोलन, 16 फरवरी : जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने मालरोड सोलन पर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में जनहित में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अुनसार माल रोड सोलन पर 17 फरवरी, 2022 से सांय 05.30 बजे से सांय 07.30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस सम्बन्ध में अन्य शर्तें 26 जून, 2006 को जारी आदेशों के अनुसार यथावत रहेंगी।  

Read More

सोलन, 15 फरवरी : औद्योगिक क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में एमसी पार्क के नजदीक नाली में करीब 7 माह का भ्रूण मिलने से में सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने नाली में पड़े भ्रूण को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को तलाशने के साथ लोगों से भी पूछताछ की।  इस बारे नालागढ़ सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से मिले भ्रूण की जांच करने को कहा गया। इस दौरान डॉ साक्षी ने बताया कि मिला भ्रूण 7 माह का…

Read More

सोलन, 14 फरवरी : पुलिस ने शिलाई के युवक व एक युवती के कब्जे से 1 किलो 216 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को ये शक था कि दोनों ही चरस के कारोबार में संलिप्त हैं। लिहाजा, गोपनीय तौर पर उनकी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। एसआईयू टीम को सुबाथू में गश्त के दौरान सूचना मिली कि स्विफ्ट कार (HP64B-3404) सुबाथू की और से सोलन आ रही है। इसमें एक युवक व युवती मौजूद हैं। पुलिस ने शिव मंदिर के समीप नाकाबंदी की। कार की मौके पर तलाशी ली गई। इसमें 1 किलो 216 ग्राम चरस बरामद…

Read More

सोलन, 14 फरवरी : जिला में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला के मनसार में फोरलेन कार्य के चलते सोमवार सुबह 9.30 बजे भूस्खलन से कालका-शिमला नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा, जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। आम लोगों समेत बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन हाईवे पर फंसे रहे। हाईवे पर शिमला और कालका की तरफ से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी है। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी एक फोरलेन कंपनी में काम कर रहे…

Read More

सोलन, 13 फरवरी : कसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे 75 वर्षीय चमन लाल गाचली का रविवार को निधन हो गया परवाणू स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने समय में तेज तर्रार नेता रहे चमन लाल गाचली  के निधन से कसौली निर्वाचन क्षेत्र में उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है। वकालत से लेकर सियासी पिच पर अपने दमदार दाव पेंच के लिए वह जाने जाते थे। बतौर विधायक तो उन्हें कसौली का नेतृत्व करने का एक ही बार मौका मिला, लेकिन अपने उस कार्यकाल में उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के मूलभूत मुद्दों को लेकर…

Read More

सोलन, 12 फरवरी : राजकीय महाविद्यालय सोलन के BCA विभाग के 2 छात्रों अभिषेक और सचिन का देश की जानी मानी प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंफोसिस में प्लेसमेंट मिली है। विभाग के शिक्षक पीयूष सेवल ने बताया कि छात्रों ने इस वर्ष इंफोसिस में ऑनलाइन माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद जनवरी माह में लिखित परीक्षा हुई इसके बाद साक्षात्कार में भी सफलता हासिल की है। चयन के बाद अब यह दोनों छात्र 21 फरवरी को कंपनी ज्वाइन करेंगे, छह माह के लिए कर्नाटक के मैसूर कैंपस में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान इन दोनों छात्रों को लगभग 18…

Read More

सोलन, 11 फरवरी: अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश  डाॅ. परविंद्र सिंह अरोड़ा की अदालत ने 23 वर्षीय दुराचारी को 25 साल कठोर कारावास के आदेश पोक्सो व आईपीसी की धारा-376 के तहत जारी किए हैं। साथ ही 25 हजार रुपए का जुर्माना भी अदा करने के आदेश हुए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को दो साल अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। आईपीसी की धारा-342 के तहत एक साल की साधारण कारवास व एक हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक माह का अतिरिक्त कारावास होगा। आदेश में…

Read More