Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 24 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में करीब 2 साल बाद, 2 मार्च से 18000 आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चे आना शुरू हो जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कोविड-19 के तहत केंद्रों को खोलने का फैसला लिया है। 2 मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन बनाने सहित अन्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।  जानकारी देते हुये नालागढ़ ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग चंद शर्मा ने बताया कि मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया था। अब दोबारा से कोरोना संक्रमण बचाव के नए नियमों के तहत केंद्रों को खोला जाएगा। इसी संदर्भ में…

Read More

सोलन, 24 फरवरी : हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से 27 फरवरी, 2022 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला संयोजक रश्मी सलूरिया ने वीरवार को दी। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला 27 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। रोज़गार मेले में लगभग 20 कम्पनियां भाग लेंगी। इस रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के 1502 पद भरे जाएंगे। रोज़गार मेले में फिटर, मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रिकल प्लम्बर, वेल्डर, मशीनिस्ट मैकनिकल, ऑपरेटर, इलैक्ट्राॅनिक्स तथा इलैक्ट्रिकल में आईटीआई ट्रेड के डिप्लोमा धारक भाग ले सकते…

Read More

सोलन, 23 फरवरी : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने बुधवार को एक विवाहित व्यक्ति को नाबालिग के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के लिए दोषी ठहराया। दोषी को आईपीसी की धारा-376 व पोक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत 15 साल के कठोर कारावास और 25,000/ रुपये का जुर्माना अदा करने के आदेश दिए है। जुर्माना का भुगतान न करने पर दोषी को 6 माह के साधारण कारावास  भुगतना होगा। कारावास की सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।      अभियोजन के अनुसार 13-07-2019 को पीड़िता की मां ने पीड़िता को छोटे भाई के साथ आरोपी…

Read More

सोलन, 22 फरवरी : चिकित्सा खंड नालागढ़ के अंतर्गत आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक 49000 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह जानकारी एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 145 केंद्र निर्धारित किए गए है। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आंगनबाड़ी केंद्रों के 660 कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देंगे। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 32 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में अवस्थी नर्सिंग कॉलेज, लॉर्ड महावीरा…

Read More

सोलन, 21 फरवरी: रविवार शाम से शहर के खूंडीधार इलाके में सनसनी फैली हुई है। पहले, कुत्ते के मुंह में इंसानी हाथ देखा गया। इसके बाद सोमवार शाम को साइंटिस्ट कॉलोनी के नजदीक से वो लाश बरामद कर ली गई, जिसके हाथ को लेकर कुत्ता रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि कुत्ते के मुंह में महिला का नहीं, पुरुष का हाथ था। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बुधराम उरवा (43) झारखंड का रहने वाला हैं जो यहां पर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को…

Read More

सोलन, 21 फरवरी: आखिर 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने जंगल से हाथ कटी महिला का शव बरामद कर लिया है। बीती शाम खूंडीधार क्षेत्र में एक काले रंग के कुत्ते के मुंह में इंसानी हाथ देखकर दहशत फैल गई थी। तब ही इस बात की आशंका जाहिर कर दी गई थी कि धड़ भी आसपास ही हो सकता है। लिहाजा, पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही थी। खंडहर भी तलाशे गए तो सुनसान इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन शव को तलाशने में सफलता सोमवार शाम साईंटिस्ट कालोनी के नजदीक जंगल में मिली। फिलहाल, पुलिस ये कहने की…

Read More

सोलन, 21 फरवरी : बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रहे मोबाइल स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में 4 आरोपियों सहित मोबाइल खरीदने वाले को भी सलाखों के पीछे पंहुचा दिया हैं। मानपुरा थाना प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस को यह सफलता मिली हैं। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश कर 23 तारीख तक का पुलिस रिमांड हासिल पर भेजा गया हैं। एक अन्य जानकारी के मुताबिक मोबाइल चोरी करने में स्थानीय युवक शामिल है। पुलिस ने पहले मामले में मिथुन उर्फ डब्बू (19)…

Read More

सोलन, 20 फरवरी : शहर के खूंडीधार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने एक आवारा कुत्ते के मुँह में इंसानी हाथ को दबा कर ले जाते हुए देखा। इस पर लोगों में खौफ पैदा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के इलाके में महिला का शव भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुटी हुई है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन के खूंडीधार में एक महिला का आधी बाजु के साथ हाथ मिला है। उधर स्थानीय…

Read More

सोलन, 19 फरवरी : पंजाब में रविवार से होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर हिमाचल के  साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों का पुलिस प्रशासन द्वारा फिर से जायजा लिया जा रहा है।  इसी कड़ी में शनिवार को नालागढ़ के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों का जायजा लेने आईजी हिमांशु मिश्रा के साथ एसपी बद्दी और एसडीपीओ भी पहुंचे। अधिकारीयों द्वारा सीमाओं का निरक्षण किया गया।  इस दौरान हिमांशु मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि पंजाब चुनाव में हिमाचल प्रदेश की तरफ से कोई भी असामाजिक गतिविधि न हो जिसके चलते पंजाब में हो रहे…

Read More

सोलन, 18 फरवरी : जौणाजी मार्ग पर नढोह में एक मारुति 800 कार ( HP16-4110) के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार में पति-पत्नी सवार थे। हादसे में कुंदन (62) की सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया, वही पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एएसपी अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। 

Read More