Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 07 फरवरी : बद्दी की मलपुर पंचायत के गांव मलकुमाजरा में एक युवक की बकरियों को चराते समय अचानक मौत हो गई। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने पशुओं को बाहर चराने के लिए भी छोड़ने से घबरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार छोटू राम अपनी करीब 45 बकरियों को रोज की तरह चराने को के लिए चुनरी गांव तक ले गया था। अचानक उस की कुछ बकरियां नदी किनारे चरते हुए बेहोश होकर गिरने लगीं, जिसके बाद बकरियों को उठाकर व बाड़े में ले गया। वहीं, बद्दी पशुपालन विभाग के डॉक्टर को…

Read More

सोलन, 6 फरवरी : उपमंडल कसौली के सुबाथू में एक बस व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सुबाथू के देवथल मंदिर के नजदीक पेश आया। सुबाथू की तरफ जा रही एक निजी बस (HP02- 632) व विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल (PB12A-5939) की सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक दीपक को चोटे आई हैं। सुबाथू चौकी की पुलिस ने घायल दीपक कुमार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Read More

सोलन, 6 फरवरी: चंद रोज पहले बैडशीट में बंधी मिली दो महिलाओं की लाशों की जांच के मामले में पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई हैै। दरअसल, खाकी शिनाख्त करने में सफल हुई है। इसके मुताबिक एक की पहचान ऊना की अंब तहसील की रहने वाली 27 वर्षीय निशा देवी पत्नी सन्नी ठाकुर वार्ड नंबर 4 के तौर पर हुई है। वहीं, दूसरी महिला की पहचान पंजाब के बठिंडा के मेहमा गांव की रहने वाली गीता पत्नी जसपाल सिंह के तौर पर की गई है। ये जानकारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। डबल मर्डर केस में…

Read More

सोलन, 6 फरवरी : बड़ोग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। बता दे कि चंद रोज पहले कोटी के समीप दो पोटलियों में महिलाओ के शव बरामद किए गए थे। रविवार को फिर एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मचा हुआ हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।         बताया जा रहा है की मृतक के कपडे शव से कुछ दूरी पर पड़े हुए मिले हैं। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या है या नहीं,इस बात को लेकर पुलिस अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है।…

Read More

सोलन, 6 फरवरी : बड़ोग में रविवार को बर्फ की वजह से दो गाड़ियां स्किड होने की वजह से गहरी खाई में गिर गई। हादसे किसी भी तरह का जानी नुक्सान हुआ है, लेकिन कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं और कारों के काफी नुक्सान हुआ है। गौरतलब है की दो दिन पहले पड़ी बर्फ कोहरे की वजह से बड़ोग में अभी तक नहीं पिघली है। जिस वजह से सड़क पर फिसलन पैदा हो गई है और गाड़िया सड़क पर स्किड हो रही हैं। गाड़िया बाहरी राज्य से आए पर्यटकों की बताई जा रही है, जो की शिमला की तरफ…

Read More

सोलन, 05 फरवरी : बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश व बर्फबारी से एक करोड़ सात लाख 75 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है। लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग सहित कई विभागों का नुकसान हुआ है। कई स्थानीय संपर्क मार्ग पर 30 के करीब बसों के रूट अभी भी बाधित है।    हमारे संवाददाता से बात करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकाल ने बताया कि सोलन में 24 घंटे में एक करोड सात लाख 75 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है।  उन्होंने बताया कि चायल क्षेत्र में अभी तक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई है। संबधित विभाग कार्य…

Read More

सोलन, 4 फरवरी: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक फार्मा उद्योग में काम करने वाले युवक का शव हरियाणा के पिंजौर में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान घुमारवीं के रहने वाले 32 वर्षीय अभिनव चंदेल के तौर पर की गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक वो फार्मा उद्योग में कार्यरत था, हाल ही में कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटाइन किया गया था। तीन दिन पहले वो अचानक ही लापता हो गया।  युवक का शव पिंजौर के रथपुर कालोनी के नाले के नीचे कपड़े में लिपटा हुआ मिला है। हालांकि इस मामले में बद्दी पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

Read More

सोलन, 4 फरवरी : बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में पंजाब चुनाव को देखते हुए हिमाचल के साथ लगती सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके का करीब पांच किलोमीटर का क्षेत्र पंजाब से जुड़ा हुआ है। जिससे जगह जगह नाके व गश्त बढ़ाई गई है। 20 फरवरी को पंजाब में चुनाव के मद्देनज़र यहं पर सख्ती बरती गई है। उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यहां पर चौकसी बढ़ाई जाए। वह स्वयं भी बीच बीच में इसकी जांच करेंगे। उन्होंने महिला…

Read More

नालागढ, 03 फरवरी : बगलैहड़ पंचायत के गांव अंबाला में देर रात लगभग 12:00 बजे शिव मंदिर को चोरों ने बनाया अपना निशाना चोर शिव मंदिर का दानपात्र लेकर हुए रफूचक्कर सुबह स्थानीय लोग जब शिव मंदिर में शिवलिंग पर पानी चढ़ाने गए, तब देखा कि दान पात्र मंदिर में से गायब था इसके बाद गांव के लोग इकट्ठे हुए और आसपास दानपात्र को ढूंढने की कोशिश की लेकिन दानपात्र नहीं मिला।         इस बारे में जब स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि हो ना हो यह चोरी नशेड़ी युवाओं के द्वारा  की गई  है! क्षेत्र…

Read More

सोलन, 2 फरवरी: परवाणु-शिमला हाईवे पर  दो अलग-अलग गठरियों से महिलाओं की लाशें बरामद की गई हैं। समूचे इलाके में सनसनी का माहौल है। फिलहाल, शवों की शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर मरने वाली महिलाओं की उम्र 30 से 32 साल के बीच समझी जा रही है।  फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में जब गठरियों को खोला गया तो इनका राज  भी खुला। इनमें से महिलाओं की लाशें बरामद हुई। प्रारंभिक तौर पर ये भी माना जा रहा है कि मरने वाली महिलाएं स्थानीय नहीं हैं, जिन्हें बाहरी राज्य से  लाकर जाबली के नजदीक हाईवे से खाई की…

Read More