Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : कसौली क्लब में खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टीवल 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार इस फेस्टीवल का थीम सेंट्स एंड सिनर्स (संत व पापी) रखा गया है। यह फेस्टीवल महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती, गुरु नानक के 550 वें प्रकाशोत्सव, कवयित्री कैफी आजमी की शताब्दी, जलियांवाला बाग हत्याकांड की शताब्दी और कारगिल युद्ध के 20वीं बरसी को समर्पित रहेगा। यह हम आपको बता दें कि बेबाक लेखनी के मालिक व पत्रकार खुशवंत सिंह के जीवित रहते ही वर्ष 2012 में उनके बेटे राहुल सिंह ने लिटफेस्ट की शुरुआत की थी। खुशवंत सिंह कसौली को…

Read More

सोलन : अर्की क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति से 80.72 ग्राम चिट्टा पकड़ने मे कामयाबी हासिल की है। आरोपी नशे की इतनी बड़ी खेप को कहां बेचना चाहता था इस पर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी शालाघाट के छमरोल मे रहता है। पुलिस ने चिट्टे की खेप अनिल के घर से पकड़ी है। एएसपी डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के सौदागरों को पुलिस किसी भी हाल मे नहीं छोड़ेगी। अगर आप लोगों के पास भी ऐसे लोगों की कोई जानकारी है तो पुलिस के साथ जरूर सांझा करें।

Read More

सोलन : हिमाचल कनेक्शन को लेकर देश की धनवान महिला किरण नादर मीडिया में चर्चा की वजह बनी हुई है। दरअसल एचसीएल टैक्नोलॉजी लिमिटेड की मालकिन किरण नादर ने सनावर स्कूल को 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। 1966 में सनावर स्कूल ने उस वक्त किरण नादर को दीक्षा दी थी, जब उनकी उम्र 14-15 वर्ष रही होगी। 10 करोड़ रुपए की राशि के उपयोग को लेकर किरण नादर ने सनावर स्कूल से एमओयू भी किया है। रोचक बात यह है कि किरण नादर आज अपने उस सपने को पूरा कर रही है, जिसे वो दीक्षा हासिल करने…

Read More

सोलन : सलोगड़ा के गांव धलुत में एक मकान पर चट्टान गिरने से भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार सलोगड़ा के गांव धलुत में तुलसी दवी के मकान पर दोपहर बाद अचानक चट्टान गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। चट्टान गिरने से गौशाला व पानी का टैंक पूरी तरह से नष्ट हो गया है। वही मकान में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है, जिसके चलते पूरा परिवार गहरे सदमे व डर के साए में है।    अभी पहाड़ी पर एक चट्टान और लटकी हुई है जिस वजह से खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्य घर के अंदर…

Read More

सोलन : विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को ज्वेल ऑफ़ इंडिया अवार्ड से दुबई में सम्मानित किया गया।  अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज दुबई में इस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे दुबई के नामी शेख व मिनिस्टर फॉर स्टेट सुहैल अल जुरानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीबन 30 लोगों को इस पुरस्कार से समान्नित किया गया।    इस पुरस्कार के लिए चयनित लोगों का अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा इंडिपेंडेंट सर्वे करवाया जाता है। उन विभूतियों को समान्नित किया जाता है, जिनका राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों…

Read More

बद्दी : क्या आपने सुना है, एटीएम से राशि निकल जाए और आपके खाते से डेबिट भी न हो। शातिर एक से एक तरीके अपनाकर पुलिस को भी हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि लुधियाना का जॉनी गोयल एक ऐसा शातिर है, जो अपने ही एटीएम का इस्तेमाल कर अपने ही खाते से राशि निकाल लेता है, लेकिन उसके खाते से राशि नहीं कटती। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि एटीएम इस बात को नहीं भांप पाता कि राशि निकल चुकी है। यही कारण है कि मशीन बैंक खाते को…

Read More

सोलन : परवाणु की ओर जा रहा सेब से लदा ट्रक टिंबर ट्रेल के पास गहरी खाई में गिर गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परवाणू-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर परवाणु के टीटीआर के समीप ट्रक (एपी 07 सीजी 4349) गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार दो व्यक्तियों के शव ढांक में फंसे हुए थे, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाई से शवों को बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण अभी राहत कार्य चला हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अब इसमे कोई और व्यक्ति नहीं है। खबर…

Read More

सोलन : ओच्छघाट के समीप मोलो में एक किराए के कमरे में आग लगने से कमरे के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार दिन में प्रेमचंद के किराए के कमरे में अचानक आग लग गई। जब आग लगी तब प्रेमचंद काम पर था। प्रेमचंद ओच्छघाट जीरो प्वाइंट पर खाने-पीने की रेहड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। उसने मोलो गांव में किराए पर कमर लिया हुआ था। आग लगने से कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कमरे में रखी ₹80000 की रकम भी जलकर स्वाह हो गई। स्थानीय लोगों सहित अग्निशमन विभाग ने…

Read More

सोलन : हिन्दुओं  के त्यौहार दशहरे में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शाहनवाज व उनके साथी रौनक लगाते है। जी हां, हिमाचल प्रदेश मे ऐसा कोई कारीगर नहीं है जो कि दशहरे पर्व पर रावण, मेघनाथ व  कुम्भकर्ण के पुतलों को तैयार करने में सक्षम हो। सोलन में दशहरे को लेकर बनाए जा रहे रावण, मेघनाथ, कुम्भकर्ण के पुतले को सहारनपुर के मुस्लिम समाज के शाहनवाज बना रहे हैं, जो हिन्दुओं के त्यौहार में पुतले बनाकर इस त्यौहार की रौनक बढ़ा रहे हैं। मजहब नहीं सिखाता आपस मे बैर रखना… हिन्दु धर्म के पवित्र त्यौहार दशहरे पर मुस्लिम लोग चार…

Read More

सोलन/नाहन: पच्छाद उप चुनाव में बीजेपी के खिलाफ बगावत का साहस जुटाने वाली आजाद उम्मीदवार दयाल प्यारी की किडनेपिंग नहीं हुई है। दरअसल, पिछले अढ़ाई घंटे से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक जैसे ही दयाल प्यारी ने सोलन में मीडिया के सामने नामांकन पत्र वापिस न लेने का ऐलान किया तो उन्हें एक काले रंग की स्कार्पियो में अगवा कर लिया गया। इसका आरोप बीजेपी पर ही मढ़ा गया। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने भी तुरंत ही इस बात को लेकर पड़ताल शुरू की। इसमें पता चला है कि दयाल प्यारी के अपने ही समर्थकों ने…

Read More