अमरप्रीत सिंह/सोलन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू एक साथ सोलन के कंडाघाट पहुंचे। एक लंबे अरसे बाद दोनों साथ नजर आए। जन समूह के जबरदस्त इस्तकबाल से पार्टी नेताओं के चेहरों पर खासी ख़ुशी झलक रही थी। हालांकि इस दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला गया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर को मंच से जमकर लताड़ लगाई। पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि कौन लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। कंडाघाट में वीरभद्र सिंह व सुक्खू का स्वागत करते कांग्रेसी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युकां अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को हराने का कार्य किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि तमाम गिले-शिकवे भुलाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में डट जाना चाहिए। इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ गलतियां होती हैं, इसे सुधारा जाना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने भी अपने विचार प्रकट किए।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सोलन में तमाम विकास कार्य ठप पडे़ हुए हैं। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कंडाघाट की समस्याओं को शीर्ष नेताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि पानी, अस्पताल व डिग्री कॉलेज की समस्या जस की तस है। भाजपा पर लोक लुभावने सपने दिखाने का भी आरोप लगाया गया। उधर एमबीएम न्यूज नेटवर्क प्रतिनिधि ने युकां अध्यक्ष से प्रतिक्रिया पूछी। उन्होंने कहा कि वो पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में उठाए गए कदमों को लेकर उन पर अब तक 41 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Latest
- 22 मई को होगा बीबीए बीसीए एंट्रेंस एग्जाम, HPU ने जारी किया शेड्यूल
- मंडी : 100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, प्रत्याशी पर दर्ज है 14 मामले
- संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे दिन 12 नामांकन दाखिल
- नाहन में आवारा कुत्तों को लेकर भाजपा पार्षदों का नप कार्यालय के बाहर धरना
- हिमाचल के लाल ने मुंह से कलम पकड़ भेद दी थी NEET परीक्षा, अब हासिल कर रहा है उच्च शिक्षा