अमरप्रीत सिंह/सोलन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू एक साथ सोलन के कंडाघाट पहुंचे। एक लंबे अरसे बाद दोनों साथ नजर आए। जन समूह के जबरदस्त इस्तकबाल से पार्टी नेताओं के चेहरों पर खासी ख़ुशी झलक रही थी। हालांकि इस दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला गया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर को मंच से जमकर लताड़ लगाई। पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि कौन लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। कंडाघाट में वीरभद्र सिंह व सुक्खू का स्वागत करते कांग्रेसी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युकां अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को हराने का कार्य किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि तमाम गिले-शिकवे भुलाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में डट जाना चाहिए। इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ गलतियां होती हैं, इसे सुधारा जाना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने भी अपने विचार प्रकट किए।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सोलन में तमाम विकास कार्य ठप पडे़ हुए हैं। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कंडाघाट की समस्याओं को शीर्ष नेताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि पानी, अस्पताल व डिग्री कॉलेज की समस्या जस की तस है। भाजपा पर लोक लुभावने सपने दिखाने का भी आरोप लगाया गया। उधर एमबीएम न्यूज नेटवर्क प्रतिनिधि ने युकां अध्यक्ष से प्रतिक्रिया पूछी। उन्होंने कहा कि वो पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में उठाए गए कदमों को लेकर उन पर अब तक 41 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Latest
- #Nahan: चौगान में जोड़ मेले में कथित लूटबजारी शुरू, सरकार के राजस्व को भी चूना
- #Nahan : गुजरात जाएगी आर्मी स्कूल की गरिमा, जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में पाया प्रथम स्थान
- सिरमौर के ताकतवर “पंडित जी” दांतों से उठा लेते है सीमेंट बैग & हाथों से बाइक
- नाहन में जोड़ मेला शुरू, टोका साहिब से दशमेश अस्थान नाहन पहुंचा नगर कीर्तन
- धर्मशाला : सीमांत क्षेत्रों में 18 नाके किए स्थापित, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर