मंडी(एमबीएम न्यूज़):आम आदमी पार्टी का हिमाचल जोडो अभियान जोरों से चला हुआ है जिसके चलते कार्यकर्ताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के 4 – 4 हजार पोस्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में आप को लोगों का सहयोग भी मिल रहा है और संगठनों और दलों ने भी आप में विलय शुरू कर दिया है। यह जानकारी आयोजित एक प्रैस वार्ता में आम आदमी पार्टी के सदस्य राकेश मंडोतरा ने दी।
राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल जोडो अभियान पुरे प्रदेश भर में जोरों से चला हुआ है और भारी मात्रा में लोग आप से जुड़ रहे हैं। आम अदमी पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जा कर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ता आम जनता को कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नितियों के बारे में भी अवगत करा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की कार्यप्रणाली से तंग आ गई है और आने वाले 2017 के विधान सभा के चुनावों में आप अपनी सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएगी। राकेश मंडोतरा ने बताया कि आने वाले विधान सभा के चुनावों के लिए आप ने प्रदेश से कांग्रेस और भाजपा का सुपडा साफ करने का पुरा मन बना लिया है।