मंडी (वी कुमार) : उपमंडल की खाहण पंचायत के दुर्गापुर गांव के एक बीएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान छत्तीसगढ़ के राजगंधा गांव में साथी जवान की एके-47 राइफल से निकली गोली से घायल हो कर मृत्य हो जाने का समाचार है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय एएसआई चंद्रमणि ठाकुर भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 28 वीं बटालियन के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजगंधा गाँव में नियुक्त था।
23 सितम्बर को अपनी यूनिट के साथ पेट्रोलिंग करने के बाद सभी जवान कार्यालय में अपने-अपने हथियार साफ़ कर रहे थे। उसी वक़्त पास में अपने हथियार को साफ़ कर रहे जवान की राइफल से गोलिया निकल गई, जिनके कारण चंद्रमणि बुरी तरह से घायल हो गया और उसके साथी अन्य जवान उसे अपनी यूनिट के अस्पताल ले गए, जहां वह 13 दिन मौत और जिंदगी से जूझता रहा। प्रातः ही उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृत्यु हो जाने पर उनके अधिकारियों ने प्रदेश प्रशासन को सूचित किया, प्रशासन ने ज़िलाधीश के माध्यम से इनके परिवार जनों और सरकाघाट प्रशासन को सूचित कर दिया। स्व. चंद्रमणि ठाकुर प्रदेश युंका महासचिव यदुपति ठाकुर के सगे चाचा हैं। इनकी आकस्मिक मृत्यु पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, महेंद्र स्तान सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।