नई दिल्ली, 01 जुलाई : खेल प्रेमियों के लिए जुलाई माह दोहरी खुशियां लेकर आया है। एक तरफ जहां क्रिकेट विश्व कप टी-20 में भारत की रोमांचक जीत का खुमार अभी तक खेल प्रेमियों के जेहन से नहीं जा रहा है। वहीं, यूरो कप फुटबाॅल (Euro Cup Football) प्रतियोगिता जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, खेल प्रेमियों का रोमांच भी चरम पर है। जर्मनी में हो रहे यूरो कप फुटबाॅल के अधिकतर मैच भारत में रात्रि 9 बजे के बाद प्रसारित हो रहे हैं। मगर खेल प्रेमी देर रात वाले मैच देखने के लिए भी जाग रहे हैं।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/07/Euro-Cup.jpg)
24 जून को आरंभ हुए इस यूरो कप में 6 ग्रुप में टीमों के बीच भिड़ंत जारी है। फिलहाल, अंकतालिका पर नजर डालें तो जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, ऑस्ट्रिया, रोमानिया, पुर्तगाल टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
6 ग्रुपों में दो टीमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी, वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। फिलहाल, ग्रुप-ए में मेजबान जर्मनी 7 अंकों के साथ टाॅप पर बना है। वहीं, स्विट्जरलैंड 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रुप-बी में स्पेन ने 9 अंक हासिल कर बढ़त बनाई हुई है। इस ग्रुप में इटली 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रुप-सी में आल टाइम फेवरेट इंगलैंड 5 अंकों के साथ सबसे उपर है। वहीं, डेनमार्क व स्लोवेनिया 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।
ग्रुप-डी में आस्ट्रिया ने सबको हैरान करते हुए 6 अंकों के साथ टाॅप पोजीशन हासिल की है। वहीं, फ्रांस 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस ग्रुप को ग्रुप ऑफ़ डेथ भी कहा जा रहा है, क्योंकि यहां एक और शानदार टीम नीदरलैंड 4 अंकों के साथ फ्रांस के बिल्कुल समीप है। ग्रुप -ई में स्थिति बड़ी खतरनाक बनी हुई है। रोमानिया, बेल्जियम, स्लोवेनिया व यूक्रेन चारों संयुक्त रूप से 4-4 अंक हासिल कर बराबरी पर बने हुए हैं। युद्ध से ग्रसित यूक्रेन ने भी अंतिम 8 में पहुंचने के अपने अवसर बनाए हुए हैं।
ग्रुप-एफ में पुर्तगाल 6 अंकों के साथ टाॅप पर बना हुआ है। रोनाल्डो की टीम ने बाकी टीमों को काफी पीछे छोड़ दिया है। मगर तुर्कीय ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल की बराबरी कर 6 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं इस ग्रुप में जॉर्जिया 4 अंकों के साथ दूसरे व चैक रिपब्लिक एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।