नाहन (एमबीएम न्यूज़): हिमालयन पब्लिक स्कूल पराड़ा बेचड़ का बाग में वार्षिक समारोह हषोल्लास के साथ मनाया गया। पाइनवुड हिल पब्लिक स्कूल जमटा के प्रिंसिपल जगदीश ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
स्कूल के प्रबंधक रमेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया, जबकि एसएमसी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यातिथि जगदीश ठाकुर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। क्योंकि एक स्वच्छ बच्चा ही अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर बन सकता है। इसके लिए हमें खासकर अपने पारंपरिक खाद्यान्नों को अपनाना होगा। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वह अपने माता-पिता का कहना माने। बच्चों के लिए माता-पिता का स्थान सर्वापरि होता है। उन्होंने अध्यापकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को उच्च क्वालिटी की शिक्षा दें।
इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गिद्दे को खूब सराहा गया। इसके बाद श्वेता ठाकुर ने राधा तेरी चुनरी पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर प्रस्तुत लघु नाटिका ने भी खासी तालियां बटोरी। नर्सरी व केजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों द्वारा पहाड़ी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्यातिथी भी नाचने को मजबूर हो गए। मंच संचालन विजय ठाकुर ने किया।
इन्हें मिला सम्मान :
स्कूल के आकाश ठाकुर को गणित में 100/100 जबकि हिंदी में रितिक को 97/100 अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दसवीं कक्षा में आकाश, विकास, रितिक, सपना, नौवीं कक्षा में सोनिका, अनुज ठाकुर, ईशा ठाकुर, आठवी कक्षा में विशाल ठाकुर, अंजलि ठाकुर, सातवीं कक्षा में अर्षिता पंवर, अंबित भारद्वाज, आदर्श तोमर, छठी कक्षा में अक्षिता पंवर, जनित अत्रि, आयुष अत्रि, पांचवीं कक्षा में रिया ठाकुर, नितिशा शर्मा, रोलक धीमान, चौथी कक्षा में ईशिता गुप्ता, अदित्या, आंचल, तीसरी कक्षा में अराधना शर्मा, शुभांगी ठाकुर, तमन्ना धीमान, दूसरी कक्षा में श्वेता ठाकुर, प्रियंका देवी व चंचल पंवर, कक्षा में अनुराग ठाकुर, अर्चिता ठाकुर और अयाना शर्मा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
खेल गतिविधियों अव्वल रहने पर सौराथा, आदर्श, आशीष, आशीष, अंकित, दुष्यंत, नितिश गौरव, आर्यन, अजय ठाकुर, मनीर्षा ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अरुण ठाकुर, विशाल ठाकुर, अर्शिता पंवर, प्रीत ठाकुर, पलक धीमान, आदित्य ठाकुर, शुभांगी ठाकुर, गौरव अत्रि, अनुराग को सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करवाने पर सम्मान मिला। इस मौके पर अध्यापक राजीव ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, रूचि, रामकुमारी, अरुण, कल्पना, किरण, महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान, बीडीसी सदस्य अनिल ठाकुर के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।