जोगिंद्रनगर,29 मार्च : लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद अब मंडी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र जोगिंदर नगर में बगावत के स्वर उठना शुरू हो गया है। कांग्रेस समर्थित नगर परिषद जोगिंदर की पूर्व अध्यक्षा ममता कपूर, मौजूदा नप उपाध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल और पार्षद शीला ने कांग्रेस को बाय बाय कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष, पूर्व नप अध्यक्ष व मौजूदा पार्षद ममता कपूर, पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस सचिव शीला ने कांग्रेस पार्टी से अब किनारा कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जंवाल, भाजपा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में दोनों ने प्रदेश कांग्रेस के उदासीनता पर कांग्रेस पार्टी को बाय बाय कर दी। इससे अब जोगिंद्रनगर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।