नाहन, 11 मार्च : डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नाहन NGO के चुनाव जिला सिरमौर NGO उपाध्यक्ष प्रीतिका परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से संदीप कुमार कश्यप को अध्यक्ष, रजनी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुलक्षणा पुंडीर को महासचिव, नवीन ठाकुर, सतीश राणा, प्रीतिका परमार, अरुणा नेगी को राज्य प्रतिनिधि चुना गया। उपाध्यक्ष के पद पर अनिरुद्ध, राहुल शर्मा, गुरनाम सिंह, मुख्य सलाहकार नीलम तोमर, मदन ठाकुर, संयुक्त सचिव के पद पर मुनिंदर, दिनेश कुमार, शीतल को चुना गया है।
बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने संदीप कश्यप को अध्यक्ष चुनने के लिए आभार जताया। इस दौरान संदीप कश्यप ने सभी को आश्वासन दिया है कि उनकी पूरी टीम द्वारा कर्मचारियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो अध्यक्ष नहीं बने, बल्कि कॉलेज के सभी कर्मचारी अध्यक्ष हैं, मैं तो सिर्फ कार्यकर्ता हूं।
उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर कॉलेज के उत्थान के लिए कदम उठाएं जाएंगे। शीघ्र ही नाहन के विधायक के समक्ष कॉलेज के मुद्दों को रखा जाएगा। साथ ही कॉलेज प्रशासन के साथ मीटिंग भी की जाएगी।