ऊना (एमबीएम न्यूज़): देश में चल रहे आरक्षण को जल्द बंद किया जाए। अन्यथा जातिगत न होकर आमजन को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। यह बात अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिंद्र सिंह तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक आरक्षण को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रत्येक जोन में बैठक की जाएगी और जनमानस को तैयार किया जाएगा।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष महिंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण वोट की राजनीति की देन है। इसी के चलते राजनीतिक पार्टियों ने आरक्षण को बढ़ावा देकर वोट बटोरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि देश की खुशहाली व आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए आरक्षण को खत्म किया जाए। जरूरत हो तो आरक्षण का आधार केवल और केवल आर्थिक रखा जाए। महिंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए क्षेत्रीय महासभा राजनीति पार्टियों, सांसदों व विधायकों पर भी दबाव बनाएगी, ताकि वे इस मांग को पूरा करवाने के लिए प्रयास करे। उन्होंने कहा कि न्यायायल ने भी जातीय आरक्षण को सही नहीं ठहराया है, ऐसे में केंद्र सरकार को आरक्षण को लेकर नए सिरे से विचार करना चाहिए। इस अवसर पर पंजाब महासभा के अध्यक्ष दविंद्र सिंह राणा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राणा सुखदेव सिंह, उपप्रधान डा. जेबीएस राणा सहि अन्य उपस्थित रहे।
सर्वजीत बने हिमाचल के प्रधान
पत्रकारों वार्ता से पहले टाहलीवाल में हुई महासभा की हुई बैठक में ठाकुर सर्वजीत सिंह को हिमाचल महासभा का प्रधान चुना गया। जबकि पवन ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष, यशपाल राणा मुख्य सलाहकार, संजीव कंवर को जिला ऊना का प्रधान, प्रभात ठाकुर को अंब का प्रधान, सुरजीत जसवाल गगरेट के प्रधान बनाए। वहीं करनल सतेंद्र सिंह, अशोक ठाकुर, संजय ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, सीता ठाकुर व कैप्टन बलवीर सिंह को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।