शिमला (एमबीएम न्यूज): शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश के लोगों पर इंद्रदेव कई दिनों तक मेहरबान रहेंगे। लिहाजा प्रदेशवासियों को गर्मी से ओर अधिक निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 31 मई तक प्रदेश के मैदानी, मध्यवर्तीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार से प्रदेश में बारिश की संभावना है और यह सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि मई महीने में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से लोग परेशान हैं। लिहाजा चार दिनों तक बारिश होने से निसंदेह लोगों को मई महीने में गर्मी से काफी हद तक छुटकारा मिल पाएगा।