मंडी (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा राज्य स्तरीय महिला एवं अंडर-11 लडक़े व लड़कियों के मुकाबले 28 व 29 मई को एंग्लो स्कूल मंडी में आयोजित किए जाएंगे। उक्त दोनों वर्ग की शतरंज प्रतियोगिताओं में कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। अंडर-11 आयु वर्ग में खिलाड़ी की जन्म तिथि 1 जनवरी 2005 को या इसके बाद की होनी चाहिए वहीं इस वर्ग के खिलाडिय़ों को अपने साथ अपना आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
जिन खिलाडिय़ों को पहले पंजीकरण नहीं हुआ है वे अपना पंजीकरण 100 रुपए वाॢषक शुल्क आयोजन स्थल में करवा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के सचिव सुदर्शन शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी 28 तारीख को प्रात: 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एंट्री फीस स्टैंडर्ड महिला वर्ग के लिए 400 रुपए जबकि ब्लिटस महिला मुकाबले में 200 रुपए शुल्क तथा अंडर-11 में 400 व 100 रुपए फीस रहेगी।
महिला वर्ग के स्टैंडर्ड वर्गों में 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि 17 से 25 जून तक चेन्नई आयोजित होगी में भाग लेगी जबकि ब्लिटस में भाग लेने के लिए 4 महिला खिलाड़ी हैदराबाद में 10 से 14 जून तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी वहीं अंडर-11 वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 2 लडक़े व 2 लड़कियां रायपुर में जून के अंत में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश की की ओर खेलेगी।