नाहन (एमबीएम न्यूज): राजगढ़ क्षेत्र के डिब्बर-बनोग मार्ग पर शादी से लौट रही स्कार्पियों दुर्घटना में घायल हुए चार व्यक्तियों का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब भी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी राजगढ़ निवासी व्यवसायी पंकज सूद ने बताया कि वह भी उसी शादी में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे, जिसमें स्कार्पियों गाड़ी में सवार लोग गए हुए थे। सूद के मुताबिक उक्त स्कार्पियों उनके आगे चल रही थी। गाड़ी का चालक अपना नियंत्रण वाहन से खो रहा था। यह देख उन्होंने स्कार्पियों से पास लेकर उसके चालक को इस बारे में बताना चाहा। मगर इसी बीच सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते समय यह स्कार्पियों भनोग के समीप करीब 5 बजे गहरी खाई में जा गिरी।
उधर पुलिस दुर्घटना के कारणों की सही जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि चार जख्मी हुए है।