• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / हिमालयन इंस्टिटयूट ऑफ फार्मेसी कालाअंब ने राष्ट्रीय पटल पर लहराया परचम, GPAT में 4 चयनित

हिमालयन इंस्टिटयूट ऑफ फार्मेसी कालाअंब ने राष्ट्रीय पटल पर लहराया परचम, GPAT में 4 चयनित

June 2, 2022 by MBM News Network

नाहन, 02 जून : हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार कालाअंब में स्थित हिमालयन इंस्टिटयूट ऑफ फार्मेसी ने एक बार फिर राज्य का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है। संस्थान के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जी पैट प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

अप्रैल माह में आयोजित परीक्षा में संस्थान में चतुर्थ वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रहे अनिल कुमार, अमनदीप सिंह, डिक्की शेरपा व रुस्तम सिंह का चयन हुआ है। चारों ही छात्रों ने शानदार रैंक हासिल किया है। संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने छात्रांे के बीच पहुंच कर उन्हें इस सफलता पर बधाई दी।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत को दिया है। चेयरमैन रजनीश बंसल व वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022