• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में विवाहिता ने पति समेत चार पर लगाए मारपीट के आरोप 

ऊना में विवाहिता ने पति समेत चार पर लगाए मारपीट के आरोप 

June 2, 2022 by MBM News Network

ऊना, 2 जून : सदर थाना के तहत अप्पर कोटला कलां में एक विवाहिता ने अपने पति समेत चार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी शिकायत दी है। वहीं 10 दिन के भीतर विवाहिता ने दूसरी बार पुलिस के पास पहुंचकर पति सहित रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Demo Pic

पुलिस को दी शिकायत में पूजा शर्मा निवासी अप्पर कोटला कलां ने बताया कि मेरी शादी 6 वर्ष पहले विजय कुमार के साथ हुई थी। महिला का कहना कि बुधवार शाम को पति से घर के लिए कुछ सामान मंगवाया, तो इतनी सी बात को लेकर बहस हो गई।            

विवाहिता का आरोप है कि पति ने थप्पड़ मारे और कान की बालियां तक खींच ली। इतना ही नहीं सास व चाचा ससुर ने भी मारपीट की। महिला ने बताया कि बेटी के दरवाजा खोलने के बाद तुंरत उसने भाग कर अपनी जान बचाई।    

बता दें कि महिला ने 10 दिन पहले भी महिला थाना में पहुंचकर पति व उनके रिश्तेदारों द्वारा मारपीट की जाने की शिकायत दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022