• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / शर्मसार! हिमाचल में निर्माणाधीन भवन में मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा…

शर्मसार! हिमाचल में निर्माणाधीन भवन में मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा…

May 22, 2022 by MBM News Network

शिमला, 22 मई : राजधानी शिमला (Shimla) में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक नवजात शिशु (Newborn Baby) का शव बरामद हुआ है। शव को कुत्ते (Dog) नोच रहे थे। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।        

Demo Pic

मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत मैहली क्षेत्र का है। रविवार सुबह यहां एक निर्माणाधीन भवन (building under construction) के लैंटर के नीचे एक नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। भवन के पास से गुजर रहे लोगों की नजर इस पर पड़ी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस चैकी कसुम्पटी को दी गई।    

   सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। डीएसपी सिटी मंगतराम, चैकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, हालांकि यह नवजात शिशु किसका है, किसने इसे फैंका है, इस बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसको लेकर लोगों से पूछताछ भी की है।

डीएसपी सिटी मंगतराम ने बताया कि मैहली में निर्माणाधीन भवन के लैंटर के नीचे कुत्ते नवजात को नोच रहे थे। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) व डॉग स्क्वायड (Dog Squad) ने भी पहुंच कर गहन छानबीन की। वहीं पंचायत प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। आरोपितों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दें।

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022