• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / इस बार काम नहीं आएगी चुनावी राहत, जनता जान चुकी है BJP का खेल

इस बार काम नहीं आएगी चुनावी राहत, जनता जान चुकी है BJP का खेल

May 22, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 22 मई : भाजपा को चुनावों के समय ही राहत देने की याद आती है, लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस चुनावी राहत का उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला है। प्रदेश की जनता भाजपा का यह राजनीति खेल समझ चुकी है और किसी भी तरह से गुमराह नहीं होने वाली है।

आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर दी गई केंद्रीय छूट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने इसे मामूली व नाकाफी बताते हुए कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई का मूल कारण तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ही रही है, जबकि इसके दामों में ओर कमी करने की जरूरत है।           

पूरा देश पिछले 5 वर्षों से महंगाई की आग में जल रहा है, लेकिन भाजपा हर बार वैश्विक महंगाई के आंकड़े देकर लोगों को गुमराह करते रहते हैं। लेकिन जब कभी भी चुनाव आते हैं तो तुरंत से पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए जाते हैं। पिछली बार भी जब चार राज्यों के चुनाव हुए तो भाजपा ने इसी तरह से ही चुनावी राहत का स्टंट किया था और उसके बाद अब तक जितना रेट घटा है उससे अधिक पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ चुके हैं।        

बात केवल डीजल पेट्रोल की ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में विशेषकर खाने के सामान की कीमतें आसमान छू रही है। महंगाई पर लगाम लगाने में केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। ऐसे में भाजपा इस तरह से राहत का दिखावा कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब लोगो ने भाजपा के इस झांसे में नहीं आने वाले। अपने लाभ के लिए भाजपा तेल कंपनियों का इस्तेमाल करती है और जैसे ही चुनाव होते हैं एक बार फिर से जनता को लूटने के लिए जुट जाती है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022