सोलन, 25 मार्च : देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन के सदस्य एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने सवर्ण आयोग के सदस्यों की नाजायज गिरफ्तारी हुई है। उसके विरोध में देवभूमि स्वर्ण संगठन दभोटा इकाई के अध्यक्ष जयपाल चंदेल और देवभूमि स्वर्ण संगठन के दून के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर एवं उनके साथी अनशन पर बैठ गए हैं।
देवभूमि स्वर्ण संगठन दभोटा इकाई के अध्यक्ष जयपाल चंदेल ने बताया कि शिमला में स्वर्ण आयोग के सदस्यों को बिना किसी बात के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी को नाजायज करार दिया है। उनका कहना है की उनकी मांग है कि आरक्षण खत्म किया जाए। आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि, आर्थिक स्थिति को मध्यनजर रखते हुए होना चाहिए।
उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को इसी प्रकार नजरअंदाज करती है तो आने वाले समय में 2022 के चुनावों में दोनों सरकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वहीं देवभूमि स्वर्ण संगठन दभोटा इकाई के महासचिव जिंदर पाल सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल नालागढ़ कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं, स्वर्ण समाज उनके कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन सरकार 26 मार्च से पहले उनकी मांग पूरी करे।
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया की इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। कानून की उल्लंघना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।