मंडी, 11 नवंबर : प्रदेश की एक और बेटी ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। मंडी जिला से सबंध रखने वाली ज़ोई ठाकुर ने मिस हिमालय 2021 का खिताब अपने नाम कर न केवल अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि पुरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
जोई ठाकुर ने 15 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ ख़िताब अपने नाम किया है। दिल्ली में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित हुई मिस हिमालय 2021 प्रतियोगिता में भूटान, चीन, भारत, नेपाल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तिब्बत से 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भारत की और से प्रतिनिधित्व करते जोई ठाकुर ने मिस हिमालय 2021 का खिताब अपने नाम किया है।
बता दे कि ज़ोई ठाकुर नॉर्थ इंडिया ग्लैमर हंट प्रतियोगिता में रनरअप का खिताब जीत प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। ज़ोई ठाकुर के मंडी के कोटली क्षेत्र से संबंध रखती हैं, मिस हिमालय 2021 का खिताब जीतने के बाद पूरे प्रदेश सहित उनके पैतृक गांव में खुशी का महौल हैं।