संगड़ाह, 30 अक्टूबर : पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सुंदरघाट में पुलिस की एसआईयू द्वारा 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार रात उक्त आरोपी जुआरियों से 42,940 रुपए की नकदी व ताश की गड्डी भी बरामद की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोग अशोक ट्रेडर्स नामक दुकान के पीछे चादर बिछाकर जुआ खेल रहे थे। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।