कांगड़ा,आशीष शर्मा : प्रदेश में सर्पदंश के मामले बढ़ते जा रहे है। नया मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना शाहपुर के तहत रिपोर्ट किया गया है। जहां युवक की सर्पदंश से मौत हुई है।
मृतक की पहचान बाबू राम(28) पुत्र राम चंद्र पटेल बताई जा रही है। युवक बिहार राज्य के चंपारण का निवासी बताया जा रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, वो द्रमन में रहता था और यहां लेबर का काम करता था।
जानकारी के अनुसार सांप काटने के बाद उसे इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा 174 सी.आर.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया है।