कुल्लू, 25 जुलाई : जिला की सैंज थाना की पुलिस टीम ने व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पास से पुलिस ने 1.83 किलोग्राम चरस बरामद की है।
जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस टीम ने उस समय पकड़ा जब टीम ने विहाली मोड पर नाका लगा रखा था। एसपी गुरूदेव शर्मा ने बताया कि विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम पेट्रोलिंग व नाका बंदी के लिए विहाली मोड़ में मौजूद थी।
विहाली मोड़ के पास एक व्यक्ति अकेला जा रहा था। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके पास एक बैग के अंदर से 1.83 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। कथित आरोपी ने यह चरस किससे खरीदी और किसको बेचने जा रहा था, इसके बारे में व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।
पुलिस ने चरस के साथ 24 वर्षीय लुदर सिंह पुत्र देहरू राम निवासी सारान डाकघर रैला तहसील सैंज जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।