ऊना,25 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सूक्ष्म लेखक व शिक्षक राम कुमार जोशी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मॉडल राम-राम शब्द लिखकर तैयार किया है। राम कुमार जोशी ने 5 घंटे 38 मिनट लगातार सूक्ष्म लेखन करते हुए यह मॉडल राम-राम शब्द से तैयार किया है। जिसमें कुल 6922 बार राम शब्द का प्रयोग किया गया है। इसका साइज 21*30 का बना है।
बता दें कि राम कुमार जोशी 1984-85 से लगातार सूक्ष्म लेखन का कार्य कर रहे हैं और अनेक नई कलाकृतियां उन्होंने राम शब्द के साथ बनाई है। राम कुमार जोशी ने चित्र, स्केच से बनाए हैं।
लेखन से उन्हें अनेक संस्थाओं की तरफ से इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। राम कुमार जोशी ने कहा कि मैं काफी समय से राम मंदिर निर्माण के मॉडल पर काम करना चाहता था और अब जाकर यह कार्य पूरा हुआ है।