• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / प्रशासन को जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने रिज के आसपास से हटाई बर्फ…

प्रशासन को जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने रिज के आसपास से हटाई बर्फ…

January 11, 2020 by MBM News Network

शिमला: युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को जगाने के लिए शनिवार को शिमला शहर में बर्फ हटाने का कार्यक्रम किया। शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विरेन्द्र बांश्टू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शिमला उपायुक्त के सरकारी निवास स्थान टका बेंच और इंदिरा गांधी मेड़िकल काॅलेज के आसपास के रास्तो में बर्फ हटाने का कार्यक्रम किया गया।  जिससे शहर की जनता को चलने फिरने में दिक्कत न आए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी शिमला शहरी युवा कांग्रेस निशांत ठाकुर और शिमला लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।प्रशासन को जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने रिज के आसपास से हटाई बर्फ...

  इस दौरान बांश्टू ने कहा कि शिमला प्रशासन ने शहर में बर्फ का ढ़ेर बीच रास्ते में रखकर व्यापारी वर्ग व आम जनता का जिना हराम कर दिया हैं। खास तौर पर शिमला के मेन बाजार में पिछले चार दिनों से बर्फ नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं उठाई गई।  जिससे लोगों को चलने-फिरने में बहुत ही मुश्किलों  का सामना करना पड़ रहा हैं। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को जमीं बर्फ पर चलने में काफीे दिक्कतें पेश आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि शिमला शहर में बर्फ हटाने का काम राम भरोसे चला हुआ हैं। अस्पतालों के रास्ते पत्थर बने हुए हैं वहां से बर्फ हटाने के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन ने कोई ज्यादा रूचि नही दिखाई दे रहें हैं। बांश्टू ने चेतावनी दी हैं कि अगर एक-दो दिनों के अन्दर शहर के सभी रास्तों की बर्फ नही हटाई गई तो शिमला शहरी युवा कांग्रेस उपायुक्त व नगर निगम कार्यालयों का घेराव करेगी।

Filed Under: युवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021