एमबीएम न्यूज़/ऊना
विभिन्न स्थानों पर युवती व महिला को सांप ने डस दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हालांकि महिला के परिजन उसे जालंधर स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। फिलहाल दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते डाकघर हटली के गांव खरूणी में 50 वर्षीय शीला देवी को सांप ने डस दिया। शीला देवी पत्नी किशन चंद बीते दिन शनिवार को शाम के समय घर से थोड़ी दूरी पर बावड़ी से पानी लेने गई थी। इसी बीच वहां सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने शीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जबकि पीड़िता के परिजन उसे पहले पंजाब होशियारपुर के अस्पताल ले गए,लेकिन वहां से भी उसे जालंधर स्थित अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
दूसरे मामले में बंगाणा के ही ठठूं निवासी 25 वर्षीय सीमा को भी सांप ने डस दिया। सीमा देवी रविवार को घर के पास खेतों की ओर जा रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से भी उसे गंभीर हालत होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
Latest
- हिमाचल के 20422 प्राइमरी टीचर जानेंगे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के स्किलस
- मंडी : टोल प्लाजा कर्मियों की हैवानियत, 24 साल के युवक की आंख पर कड़े से वार
- राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भरा नामांकन
- शिमला : राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
- भाजपा ने धनबल से हिमाचल पर थोपा चुनाव,अब हरियाणा में अस्थिर हुई सरकार